फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान को पहले शूट के दिन ही पता था फ्लॉप हो जाएगी फिल्म, 27 साल बाद किया खुलासा

Mon, 04 Nov 2019 05:08 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 04 Nov 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Salman Khan says I know on first day shoot Suryavanshi will flop
Salman Khan - फोटो : file photo

सलमान खान (Salman Khan) को पहले से पता रहता है कि उनकी कौन सी फिल्म फ्लॉप होगी। यह बात खुद सलमान खान ने बताई है। बीते दिन सलमान खान के शो बिग बॉस में फिल्म 'बाला' का प्रमोशन करने के लिए आयुष्मान खुराना,यामी गौतम और भूमि पेंडनेकर आए थे। आयुष्मान शो के कंटेस्टेंट और सलमान खान के साथ मस्ती कर रहे थे। इसी खेल में आयुष्मान ने सलमान से पूछा कि उनकी कौन सी फिल्म है जिसकी शूटिंग के पहले दिन ही वो जानते थे की वो फ्लॉप होगी?

Bigg Boss 13 Salman Khan says I know on first day shoot Suryavanshi will flop
Suryavanshi - फोटो : file photo

इस सवाल को सुनकर सलमान खान ने कहा कि ऐसी तो बहुत सारी फिल्में है लेकिन आयुष्मान और भूमि ने सलमान से किसी एक फिल्म का नाम बताने की गुजारिश की। इस पर सलमान ने बताया कि उनकी फिल्म 'सूर्यवंशी 'जो 1992 में रिलीज हुई थी उसके बारे में पहले से ही सलमान को पता था कि वो फ्लॉप होगी। 

Bigg Boss 13 Salman Khan says I know on first day shoot Suryavanshi will flop
Suryavanshi - फोटो : file photo

इस जवाब को सुनकर आयुष्मान हैरान हो गए और उन्होंने कहा कि वो तो उनकी फेवरेट फिल्मों से एक है। इस फिल्म में तो सलमान का काम उन्हें बेहद पसंद आया था। सूर्यवंशी में सलमान के साथ अमृता राव और शीबा आकाशदीप भी थीं। इस फिल्म में सलमान खान ने डबल रोल निभाया था जिसमें वो अपने जैसे दिखने वाले एक शख्स की तरह लगते हैं जिसने एक रानी को नुकसान पहुंचाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Salman Khan says I know on first day shoot Suryavanshi will flop
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सूर्यवंशी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। आयुष्मान खुराना ने शो के दौरान अपना फेमस गाना 'पानी द रंग' भी सुनाया था। सलमान खान ने 'बाला' की पूरी टीम का लड्डू खिलाकर मुंह भी मीठा करवाया था। आपको बता दें, बिग बॉस में रश्मि, देवोलीना और शेफाली बग्गा के घर से बाहर जाते ही छह नए चेहरे घर में आ गए हैं। यह सभी सितारे अलग-अलग व्यवसाय से जुड़े हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Salman Khan says I know on first day shoot Suryavanshi will flop
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

इन सितारों के नाम शेफाली जरीवाला, अरहान खान, तहसीन पूनावाला, खेसारी लाल यादव, हिंदुस्तानी भाउ (विकास पाठक), हिमांशी खुराना हैं। एक एक करके सभी कंटेस्टेंट्स घर में आए। इस दौरान जैसे ही हिमांशी खुराना ने घर में एंट्री ली तो शहनाज (Shehnaz Kaur Gill) बुरी तरह से रोनी लगीं। यहां तक कि शहनाज इतना उत्तेजित हो गईं कि उन्होंने खुद को ही मारना शुरू कर दिया। तभी पारस, आरती, आसिम, सिद्धार्थ शुक्ला और शेफाली जरीवाला ने उन्हें संभाला। 

यह भी पढ़ें- BB 13: शहनाज और हिमांशी खुराना के बीच आखिर क्या है दुश्मनी? वीडियो से खुला राज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed