{"_id":"5deb21cd8ebc3e1bbe0da460","slug":"bigg-boss-13-rashami-desai-fracture-in-hand-finger-wants-to-quit-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 13: इस कंटेस्टेंट की वजह से घायल हुईं रश्मि देसाई, 'बिग बॉस' से बोलीं- 'छोड़ दूंगी शो'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 13: इस कंटेस्टेंट की वजह से घायल हुईं रश्मि देसाई, 'बिग बॉस' से बोलीं- 'छोड़ दूंगी शो'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 07 Dec 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Rashami Desai
- फोटो : voot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बिग बॉस' (Bigg Boss 13) के घर में कुछ न कुछ ऐसा होता रहता है जिसकी सजा किसी न किसी कंटेस्टेंट के भुगतनी पड़ती है। एक ओर सिद्धार्थ शुक्ला को 'बिग बॉस' ने आसिम को धक्का देने पर दो हफ्तों के लिए नॉमिनेट कर दिया है। वहीं दूसरी ओर रश्मि देसाई (Rashami Desai) शो में बुरी तरह घायल हो गई हैं। रश्मि देसाई को खींचातानी की वजह से चोट लग गई। यहां तक कि उनकी उंगली में फ्रैक्चर भी हो गया है।
2 of 5
Shefali and Rashami Desai
- फोटो : twitter
दरअसल, छह दिसंबर के टेलीकास्ट हुए एपिसोड में शहनाज, रश्मि देसाई, शेफाली जरीवाला, माहिरा शर्मा के बीच बहस हुई। शेफाली और रश्मि ने माहिरा के होठों का मजाक उड़ाया तो वहीं शहनाज ने शेफाली के। इस दौरान रश्मि ने मजाक में कपड़े से एक गुड़िया बनाई थी। इस गुड़िया का नाम माही रखा था। खास बात है कि इस गुड़िया के होंठ बड़े बनाए थे।
3 of 5
Rashami Desai and Sefali
- फोटो : voot
इस गुड़िया को बनाकर रश्मि देसाई माहिरा के होठों का मजाक उड़ाने लगीं। जिसमें उनका साथ शेफाली ने भी दिया। रश्मि गुड़िया को कुछ न कुछ कह रही थीं और माहिरा को कमेंट कर रही थीं। शहनाज को बुरा लगा और वह रश्मि से गुड़िया छीनने लगीं। इस दौरान रश्मि की उंगली मुड़ गई और उन्हें चोट लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Asim Riaz
- फोटो : twitter
रश्मि की हाथ की उंगली में फ्रैक्चर हुआ है। रश्मि के अलावा आसिम को भी एक टास्क के दौरान हाथ में लग गई थी। आसिम को माइनर फ्रैक्चर हुआ। रश्मि को चोट लगते ही अरहान और उनकी टीम के बाकी सदस्य भड़क उठे। यहां तक कि रश्मि शो छोड़ने की बात कहने लगीं। रश्मि ने बिग बॉस से भी बात की और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की।
विज्ञापन
5 of 5
Mahira Sharma
- फोटो : twitter
इसके बाद रश्मि और माहिरा का झगड़ा भी हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि सिद्धार्थ आए और माहिरा का हाथ पकड़कर उन्हें अंदर ले गए। रश्मि देसाई शो छोड़ती हैं या नहीं यह तो 'वीकेंड का वार' में पता चलेगा। इतना तो तय है घरवालों की सलमान 'वीकेंड का वार' में क्लास लगाएंगे। इसका खुलासा शो के खत्म हो जाने के बाद दिखाए गए प्रोमो में हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।