बिग बॉस के 6वें दिन के एपिसोड में दिन की शुरुआत पारस छाबड़ा को लेकर शहनाज गिल और माहिरा शर्मा के झगड़े से हुई। दोनों एक्ट्रेस पारस को लेकर अपना हक जताने की कोशिश करती दिखीं। इस लव ट्रायएंगल को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस पर पारस की रियल गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी का भा रिएक्शन सामने आया है। एक इंटरव्यू में आकांक्षा ने इस पर खुलकर बात की।
2 of 5
Paras Chhabra
- फोटो : instagram
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में आकांक्षा पुरी ने कहा- 'मैंने बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो में शहनाज और माहिरा को पारस के लिए लड़ते हुए देखा। इसे देखकर तो मेरी हंसी नहीं रुक रही है। पारस शो में बहुत अच्छा कर रहा है। अगर वह दो लोगों का शो से ध्यान हटवाकर उनमें लड़ाई करवा सकता है, तो मैं यह कह सकती हूं वह इस शो का असली विजेता है।'
3 of 5
Paras Chhabra
- फोटो : instagram
क्या पारस को दूसरी महिलाओं के साथ देखकर ईर्ष्या होती है?, इस सवाल के जवाब में आकांक्षा ने कहा- 'मैं पारस के साथ पिछले ढाई साल से रिलेशनशिप में हूं। हम मैच्योर हैं न कि कोई टीनेजर जो ये सब देखकर परेशान हों। पारस मेरा है और मुझे कुछ भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। मैं उसे शो में देखकर बहुत खुश हूं।'
4 of 5
Paras Chhabra and Shehnaz Kaur Gill
- फोटो : colors tv
बता दें कि 6वें दिन पारस को लेकर माहिरा और शहनाज में खूब बहस हुई। दरअसल माहिरा, शहनाज के पास आईं और कहा कि अगर तुम्हें पारस के मुझसे बात करने को लेकर कुछ समस्या है तो साफ कर दो। इस पर शहनाज ने कहा कि मुझे कोई समस्या क्यों होगी, वो कौनसा मेरा ब्वॉयफ्रेंड है।
5 of 5
माहिरा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्वॉयफ्रेंड शब्द सुनकर माहिरा भड़क गईं और दोनों लोगों के बीच तीखी बहस हो गई। इसके बाद माहिरा वहां से चली गईं। इसके बाद पारस ने शहनाज से कहा कि वो उसे चुनते हैं। हालांकि बाद में माहिरा के पास जाकर पारस ने कहा कि क्या ऐसे ही किसी की भी वजह से हमारा रिलेशन तोड़े दोगी तुम ?
Bigg Boss 13: रश्मि और आरती पर शेफाली बग्गा ने किए भद्दे कमेंट्स, सलमान की एक्ट्रेस ने लगा दी क्लास