'बिग बॉस' में कुछ दिन पहले टास्क के दौरान सिद्धार्थ डे ने गोविंदा की भांजी आरती सिंह पर विवादित टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी के बाद घर में बहुत बवाल हुआ था। यहां तक कि सिद्धार्थ शुक्ला ने सिद्धार्थ डे को मुंह तोड़ने की धमकी भी दी थी। अब इस मामले पर आरती सिंह के भाई और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक का बयान आया है। कृष्णा ने इंटरव्यू में कहा कि वह सलमान के सामने ही सिद्धार्थ से इस मुद्दे पर बात करेंगे।
2 of 5
krishna abhishek
- फोटो : file photo
कृष्णा अभिषेक ने स्पॉटब्वॉय वेबसाइट से बात करते हुए इस मामले पर चुप्पी तोड़ी। कृष्णा ने कहा- 'मुझे बिल्कुल यकीन नहीं हो रहा है कि सिद्धार्थ डे ऐसा कर रहा है। वह महिलाओं के साथ ऐसा कैसे कर सकता है। ऐसा करके वह अपनी फैन फॉलोइंग कम कर रहा है। लोग उसे गालियां दे रहे हैं।'
3 of 5
Aarti, Siddharth Dey and Siddharth Shukla
- फोटो : twitter
कृष्णा ने आगे रहा- 'मैं जब भी उससे मिलूंगा तो उसे ऐसा करने की वजह पूछूंगा। आरती मेरी बहन है। मैं सलमान खान के सामने भी सिद्धार्थ डे से इस मुद्दे पर बात करूंगा। उसे जवाब देना ही पड़ेगा।' कृष्णा के इस बयान से साफ है कि वह सिद्धार्थ डे बयान से खफा हैं। इससे पहले भी कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह आरती सिंह का समर्थन करते नजर आए थे।
4 of 5
Shefali Bagga Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
'बिग बॉस' में टास्क के दौरान शेफाली ने आरती से तलाक को लेकर सवाल पूछा था। आरती के तलाक की बात सुनकर सभी घरवाले हैरान रह गए थे। आईबी टाइम्स वेबसाइट से बात करते हुए आरती सिंह की भाभी और कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने करारा जवाब दिया था। कश्मीरा ने कहा था कि 'एक बात हम कह सकते हैं कि जब आरती की बारी आई तो खेल में इस कदर गिरकर नहीं खेली। यही नहीं उसने बगैर दुर्भावनापूर्ण भावना के खेल दिखाया। उसने अपनी गरिमा बनाए रखी और निष्पक्ष लड़ाई लड़ी। आखिर में, यह एक टास्क है। हमें इन बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। मुझे वास्तव में आरती पर गर्व है।'
5 of 5
kashmira shah
- फोटो : instagram
कश्मीरा से पूछा गया कि टास्क के दौरान शेफाली बग्गा ने कहा था कि आरती की शादी टूट गई है। इस पर कश्मीरा ने कहा था कि 'आरती ने कभी शादी ही नहीं की।' आपको बता दें, शो में आरती सिंह सबसे ज्यादा सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज के साथ वक्त बिताते हुए देखी जा रही हैं।
Bigg Boss 13: अबु मलिक ने इस कंटेस्टेंट को बताया नकली, बोले- 'भोली बनने का कर रही नाटक'