फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB13: बाहर आते ही खेसारी ने खोली कंटेस्टेंट्स की पोल, बताई शहनाज और हिमांशी की असलियत

Sun, 24 Nov 2019 02:49 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 24 Nov 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Khesari Lal Yadav revealed shocking thing about Shehnaz Kaur Gill Himanshi Khurana
Khesari Lal Yadav - फोटो : you tube

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) से भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के बाहर होते ही घर का माहौल और भी बिगड़ गया है। खेसारी शो में भले ही ज्यादा ना दिखे हों लेकिन उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी सादगी से खास जगह बनाई। शो से बाहर आते ही खेसारी ने घरवालों की एक के बाद पोल खोली। खेसारी ने हिमांशी खुराना के बारे में भी बड़ा खुलासा किया। 

Bigg Boss 13 Khesari Lal Yadav revealed shocking thing about Shehnaz Kaur Gill Himanshi Khurana
Khesari Lal Yadav - फोटो : twitter

खेसारी ने बिग बॉस से बाहर आते ही कहा- 'शो 24 घंटे का होता है लेकिन दिखाया सिर्फ 50 मिनट ही जाता है। मैंने वहां ऐसा तो नहीं है कि कुछ भी नहीं किया होगा। मुझे लगा कि मैं वहां जाऊंगा गाना गाऊंगा, मस्ती करूंगा। जाने के बाद पता चला कि यह शो तो कुछ और ही है। वहां पर ये सब नहीं करना है। वहां पर गालियां देनी हैं और लड़ाई करनी है। वहीं शो में दिख सकता है जो ज्यादा से ज्यादा अपशब्दों का इस्तेमाल करे और लड़ाई झगड़ा करे।' 

Bigg Boss 13 Khesari Lal Yadav revealed shocking thing about Shehnaz Kaur Gill Himanshi Khurana
himanshi khurana - फोटो : social media

शहनाज और हिमांशी के झगड़े के बारे में खेसारी ने कहा- 'शहनाज फनी लड़की हैं। इधर उधर करती हैं लेकिन उनका ये खेल हो सकता है। पल पल में हंसाती हैं वहीं हिमांशी जैसी दिख रही हैं वैसी है नहीं। वो कोशिश कर रही हैं दिखाने कि मैं बहुत अच्छी हूं लेकिन वैसे हैं नहीं। शो में कोई भी किसी की इज्जत नहीं करता है। पहले अपशब्द बोलेंगे फिर आइ लव यू बोलेंगे। पता नहीं चलेगा कि असलियत क्या है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Khesari Lal Yadav revealed shocking thing about Shehnaz Kaur Gill Himanshi Khurana
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

खेसारी ने आगे कहा- 'मैं इस शो के लिए नहीं बना था। हमेशा लगता था कि अब निकल जाना चाहिए। प्रतिष्ठा बची रहेगी तो जीवन में बहुत कुछ कर लूंगा। ईमानदारी को बेचकर संस्कारों को दांव पर नहीं लगा सकता। बिग बॉस का घर बहुत खूबसूरत है लेकिन उसमें रहने वाले लोग ऐसे हैं कि आपको जीने नहीं देंगे। आप मर जाओगे। जिंदा रहूंगा तो बहुत कुछ कर पाऊंगा आगे।' 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Khesari Lal Yadav revealed shocking thing about Shehnaz Kaur Gill Himanshi Khurana
Shehnaz Kaur Gill and Siddharth Shukla - फोटो : twitter

टॉप तीन कंटेस्टेंट के बारे में जब खेसारी से पूछा गया तो उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छाबड़ा और शहनाज कौर गिल का नाम लिया। इन्होंने कहा ये तीनों हरचीज बड़े स्तर पर कर सकते हैं। फिर चाहे गालियां देना हो, झगड़ना हो या फिर मोहब्बत करना हो। 

यह भी पढ़ें- बिग बॉस के घर में बदतमीजी की सीमा पार, दोबारा मौका मिला तो भी नहीं जाऊंगा: खेसारी लाल यादव

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed