बिग बॉस' सीजन 13 का तीसरा दिन काफी खास रहा। शो में मौजूद कंटेस्टेंट को आते ही टास्क का खतरनाक टॉर्चर देखने को मिला है। 'बिग बॉस' ने सभी को पहला साप्ताहिक कार्य दिया। इस टास्क का नाम 'बिग बॉस हॉस्पिटल' था। बिग बास का ये खतरनाक टास्क कई कंटेस्टेंट पर भारी पड़ा। टास्क के शुरू होने से पहले जहां आसिम रिआज ने हार मान ली तो वहीं महिला कंटेस्टेंट भड़ास निकालती हुईं नजर आईं।
2 of 5
Aarti Singh
- फोटो : twitter
टास्क के दौरान आरती सिंह उस समय रो पड़ीं जब शेफाली बग्गा ने उनकी निजी जिंदगी को लेकर बातें करना शुरू कर दीं। शेफाली, आरती से सिद्धार्थ शुक्ला से अफेयर को लेकर कहती है। शेफाली कह रही हैं- 'क्या हुआ था सिद्धार्थ और आरती के बीच? सिद्धार्थ और तुम्हारी लव स्टोरी का क्या हुआ? बता दो दुनिया जानना चाहती है।' इसके साथ ही शेफाली वीडियो में आरती के तलाक को लेकर भी सवाल पूछ रही हैं। वहीं शहनाज उनके चेहरे को लेकर भद्दे कमेंट्स करते हुए नजर आईं।
3 of 5
Aarti Singh
- फोटो : twitter
'बिग बॉस हॉस्पिटल' टास्क में आरती सिंह शेफाली की बातों को सुनकर रोने लगती हैं। वहीं शेफाली बग्गा की ओर से की गई बातों को सुनकर बिग बॉस में मौजूद अन्य कंटेस्टेंट भी हैरान रह जाते हैं। आरती के बाद शेफाली और शहनाज रश्मि देसाई को निशाना बनाती हैं। शेफाली रश्मि से कहती हैं 'क्या तुम इसे रोते हुए देखती रहोगी?' वहीं शहनाज रश्मि को हराने के लिए अपने आपको मारती हुई दिखाई दे रही हैं।
4 of 5
Siddharth Shukla and Aarti Singh
- फोटो : twitter
वहीं इस टास्क के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला पर टॉर्चर कर घरवालों ने हदें पार दीं। सिद्धार्थ की वैक्सिंग की गई। इसके बाद उनके ऊपर गोबर, मिट्टी और कई चीजें डाली गईं। सिद्धार्थ को इस तरह से देखकर बाकी सदस्य हैरान रह जाते हैं। सिद्धार्थ को यह टॉर्चर कोई और नहीं बल्कि दूसरी टीम के मेंबर पारस छाबड़ा ने किया। ये देखकर सिद्धार्थ के टीम की सदस्य रश्मि और आरती रोने लगते हैं। बिग बॉस के अगले ऐपिसोड में अब सिदार्थ की टीम पारस की टीम को टॉर्चर करेगी।
5 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
बता दें कि इस बार घर से सिद्धार्थ डे और असीम रियाज को अमीषा पटेल ने ब्लैक हॉर्ट दिया था जिसकी वजह से वो नॉमिनेशन की प्रक्रिया से दूर रहे। इनके अलावा माहिरा शर्मा और आरती सिंह भी सुरक्षित हैं। इस तरह घर से बेघर होने के लिए देवोलीना, रश्मि, शेफाली, कोएना और दलजीत नॉमिनेट हुईं।
Bigg Boss 13: एक महीने में ही कटेगा छह कंटेस्टेंट का पत्ता, ये तीन सेलेब करेंगे वाइल्ड कार्ड एंट्री!