फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: फिनाले के 15 दिन पहले सिद्धार्थ ने लिया बड़ा फैसला, खुद बोले-'मुझे बाहर निकाल दो'

Fri, 31 Jan 2020 02:12 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 31 Jan 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Captaincy task Vikas Gupta cheating before finale Sidharth Shukla wants to leave
Sidharth Shukla and Vikas Gupta - फोटो : Instagram

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में 'कैप्टेंसी' टास्क हो रहा है। इस टास्क में कुछ कंटेस्टेंट्स को फैक्ट्री में काम करके नोट छापने हैं। इसके बाद नोटों की बारिश होगी। नोटों की बारिश होते ही घर में आए कनेक्शंस को अपनी तिजोरी में वो नोट भरने होंगे। हर राउंड में जिसकी तिजोरी में सबसे ज्यादा नोट होंगे वो जीत जाएगा। साथ ही कैप्टन की दावेदारी के एक नाम का एलान करेगा और किसी एक को बाहर। इस दौरान 'बिग बॉस' का एक नया प्रोमो आया है। इस प्रोमो में दिखाया गया है कि सिद्धार्थ शुक्ला का कनेक्शन बनकर आए मास्टरमाइंड के एक कदम की वजह से सिद्धार्थ (Sidharth Shukla) चौंकाने वाला फैसला लेते हैं। 

Bigg Boss 13 Captaincy task Vikas Gupta cheating before finale Sidharth Shukla wants to leave
Vikas Gupta - फोटो : Instagram

इस प्रोमो को कलर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया गया है। इस प्रोमो में दिखाया गया है कि सभी कनेक्शंस नोटों को अपनी तिजोरी में भरने के लिए बटोरने लगते हैं। इसके बाद सभी बारी बारी से अपने पास मौजूद नोटों की गिनती बताते हैं। विकास गुप्ता कहते हैं कि 'उनके पास 420 नोट हैं' तो वहीं शहनाज के भाई शाहबाज कहते हैं 'उनके पास 506 नोट है।' 

Bigg Boss 13 Captaincy task Vikas Gupta cheating before finale Sidharth Shukla wants to leave
Bigg Boss 13 - फोटो : Instagram

इसके बाद विकास गुप्ता ( Vikas Gupta) शाहबाज से कहते हैं- 'नोटों की गिनती कराओ।' शाहबाज सारे नोटों को जमीन पर रख देते हैं। विकास गिनने के बहाने से आते हैं और नोट उठाकर अपनी तिजोरी में रख देते हैं। विकास के इस कदम से वहां मौजूद घरवाले नाराज हो जाते हैं। प्रोमो वीडियो में देवोलीना रोते हुए विकास को धोखेबाज कहती हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@realsidharthshukla ke connection aur mastermind @lostboyjourney ne laaya game mein tedha twist! Kya Sid back out kar lenge? Dekhiye aaj raat 10:30 baje. Anytime on @voot. @vivo_india @AmlaDaburIndia @beingsalmankhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Captaincy task Vikas Gupta cheating before finale Sidharth Shukla wants to leave
Sidharth Shukla - फोटो : Instagram

वीडियो में दिखाया गया है कि सिद्धार्थ शुरू से आखिरी तक बैठकर ये सब देख रहे होते हैं। इसके बाद सिद्धार्थ माइक पर कहते हैं- 'बिग बॉस अगर विकास ने खेल में धोखा किया है तो आप मुझे निकाल सकते हैं।' इस प्रोमो से इतना तो साफ है कि विकास का खेल खेलने का तरीका किसी को भी रास नहीं आया। यहां तक कि खुद सिद्धार्थ शुक्ला को भी। 

 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Captaincy task Vikas Gupta cheating before finale Sidharth Shukla wants to leave
Sidharth Shukla - फोटो : voot

30 जनवरी को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला विकास गुप्ता की खेल की रणनीति से सहमत नहीं थे। यहां तक कि उनकी शहनाज से भी खेल को लेकर बहस हुई। फिलहाल अब देखना दिलचस्प होगा कि फिनाले से पहले विकास का ये कदम सिद्धार्थ के खेल पर कितना असर डालता है। 

TRP में कपिल शर्मा को भारी नुकसान, 'बिग बॉस 13' में भी गिरावट, देखें टॉप 10 लिस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed