फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: रश्मि-सिद्धार्थ की दोस्ती पर ऐसा बोले अरहान, हिमांशी के खुलासे को बताया गलत

Sun, 02 Feb 2020 06:16 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 02 Feb 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Arhaan Khan reaction on Rashami and Sidharth Shukla friendship and Himanshi Khurana
Sidharth Shukla, Arhaan Khan, Rashami Desai - फोटो : amar ujala

बिग बॉस 13 में हिमांशी खुराना आसिम रियाज की कनेक्शन बनकर आई हैं। उन्होंने घर में आते ही अरहान खान के बारे में ढेर सारे खुलासे किए। हिमांशी खुराना ने विशाल आदित्य सिंह और आसिम रियाज से अरहान और रश्मि के बारे में बताया। बीते दिनों शो के अंदर उन्होंने कहा था कि,'अरहान ने मैसेज भिजवाया है कि वह रश्मि की वजह से बहुत परेशान है। आसिम को बोलना कि उसने मेरी दोस्ती निभाई है। आसिम ही था जिसने रश्मि को याद दिलाया था कि जब सिद्धार्थ ने उसकी शर्ट फाड़ी तो तू उसको भूल गई है। अरहान मेरे सामने खूब रोया।' अब इस पूरे मामले में अरहान खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Bigg Boss 13 Arhaan Khan reaction on Rashami and Sidharth Shukla friendship and Himanshi Khurana
Arhaan Khan - फोटो : twitter

हिमांशी खुराना की ओर से अरहान के बारे में शो के अंदर ये सब बात करने पर सलमान खान वीकेंड का वार में हिमांशी की क्लास लगाते हुए दिखाई देंगे। इस दौरान रश्मि देसाई हिमांशी पर भड़क भी जाएंगी। वहीं अरहान खान ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिमांशी उनकी बहन जैसी हैं और उन्हें नहीं लगता कि हिमांशी रश्मि को कभी गलत तरीके से दिखाने की कोशिश करेंगी। आखिरीकार वह उसकी अच्छी दोस्त हैं। अरहान खान ने कहा कि, हिमांशी मेरी बहन है उन्होंने जो कुछ भी कहा है ऐसा कुछ भी नहीं, इसलिए मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। 

Bigg Boss 13 Arhaan Khan reaction on Rashami and Sidharth Shukla friendship and Himanshi Khurana
Himanshi Khurana, Arhaan Khan, Rashami Desai - फोटो : file photo

इसके अलावा अरहान खान ने बिग बॉस 13 के अंदर रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, रश्मि सिद्धार्थ की दोस्त बनने की कोशिश कर रही हैं, मुझे लगता है कि रश्मि की ओर से ये अच्छा कदम हो सकता है। ये उनकी शानदार रणनीति है और मैं इससे परेशान नहीं हूं। अरहान खान ने कहा कि, मैं जिस तरह से खेल को खेल रही हैं उससे मैं काफी खुश हूं। मैं अपने, रशिम और हिमांशी के निजी मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। हिमांशी ऐसा कोई काम नहीं करेगी जिससे रश्मि गलत नजर आए। गौरतलब है कि हिमांशी अरहान के बारे में बात करे हुए विशाल और आसिम से कहा था कि, 'उसने (अरहान) मुझे बोला कि मैं बहुत सारी बातों में गलत नहीं था। रश्मि इन बातों को शो में क्लियर कर सकती थी। अगर मेरी बेइज्जती नेशनल टेलीविजन पर हुई है तो पूरी बात यहीं पर साफ होनी चाहिए थी। अगर रश्मि को मेरे जाने के बाद सिद्धार्थ से दोस्ती करनी थी तो मेरा उससे लड़ने का क्या मतलब था।' वहीं आज प्रसारित होने वाले वीकेंड का वार में इस मामले को सलमान खान उठाएंगे और हिमांशी की क्लास लगाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Arhaan Khan reaction on Rashami and Sidharth Shukla friendship and Himanshi Khurana
बिग बॉस 13 - फोटो : Social Media

कलर्स टीवी ने कुछ देर पहले वीकेंड का वार से जुड़ा एक प्रोमो जारी किया। इस प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि सलमान हिमांशी खुराना को जमकर सुना रहे हैं। सलमान हिमांशी से कहते हैं-'बिग बॉस ने साफ कहा था कि बाहर की कोई बात घर में मत करना लेकिन आप नहीं रुकीं। घर की बातें आप बता भी रही थीं तो उन्हें नहीं बताई जिनके बारे में थी।' इसके बाद सलमान ने घरवालों को एक वीडियो दिखाया। इस वीडियो में हिमांशी आसिम और विशाल से अरहान के मैसेज के बारे में बता रही होती हैं। इस वीडियो में हिमांशी इन दोनों से कहती दिख रही हैं-'अरहान ने मैसेज भिजवाया है कि वह रश्मि से बहुत डिस्टर्ब है। आसिम को बोलना कि उसने मेरी दोस्ती निभाई है। आसिम ही था जिसने रश्मि को याद दिलाया था कि जब सिद्धार्थ ने उसकी शर्ट फाड़ी तो तू उसको भूल गई है। अरहान मेरे सामने खूब रोया।' 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Arhaan Khan reaction on Rashami and Sidharth Shukla friendship and Himanshi Khurana
Rashami Desai, Salman Khan, Himanshi - फोटो : twitter

'उसने मुझे बोला कि मैं बहुत सारी बातों में गलत नहीं था। रश्मि इन बातों को शो में क्लियर कर सकती थी। अगर मेरी बेइज्जती नेशनल टेलीविजन पर हुई है तो पूरी बात यहीं पर साफ होनी चाहिए थी। अगर रश्मि को मेरे जाने के बाद सिद्धार्थ से दोस्ती करनी थी तो मेरा उससे लड़ने का क्या मतलब था।' इस वीडियो को देखते ही रश्मि देसाई और देवोलीना हिमांशी पर भड़क जाती हैं। रश्मि कहती हैं- 'माना कि वो तेरा भाई है लेकिन तेरे साथ ये खड़ा हुआ है।' जवाब में हिमांशी कहती हैं- 'मैं आप दोनों के लिए कंसर्न थी।' इस पर सलमान कहते हैं - 'हां, पता है आप कितनी कंसर्न थीं।' इसके बाद देवोलीना कहती हैं- 'जो अभी हिमांशी ने बोला कि मेरा पार्टनर अगर होता तो मैं उसे इतना नीचे नहीं गिराती। सलमान से देवो कहती हैं कि रश्मि ने ये बात आपसे छिपाई कि उसे शादी वाली बात पता थी लेकिन बच्चे वाली नहीं। सच ये है कि उसे शादी वाली बात भी नहीं पता थी।' 

पढ़ें: शादी के 12 दिन बाद पति से अलग हुईं Bigg Boss की ये पूर्व कंटेस्टेंट, बताई ये वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed