सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस अपने अंतिम चरण में है। शो का इस रविवार फिनाले होना है जिसके लिए टॉप फाइनलिस्ट भी चुन लिए गए हैं। लेकिन आपको बता दें कि शो के फिनाले से कुछ दिन पहले ही ट्रॉफी की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है....
फिनाले से 2 दिन पहले ही वायरल हुई बिग बॉस 12 की ट्रॉफी, रातोंरात लगी यूजर्स में देखने की होड़
शो के आखिरी पड़ाव पर सेलिब्रिटीज का आना-जाना लगा हुआ है। बीते एपिसोड में टीवी एक्ट्रेस हिना खान और जूही परमार को देखा गया था। बता दें कि हिना खान को पिछले सीजन 11 में बिग बॉस में देखा गया था। हिना शो में फर्स्ट रनर अप रही थीं। वहीं, जूही सीजन 5 की विनर रही हैं। देखिए लीक हुई ट्रॉफी की तस्वीर...
In the 15 weeks long journey, @ms_dipika has seen relationships turning bitter, budding of new friendships and the transformation of the contestants in the #BiggBoss12 house. #BB12 pic.twitter.com/eROQGbvY9o
A post shared by biggboss12 (@biggboss.12__) on
बता दें कि हर साल की तरह इस बार भी कलर्स चैनल ने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स को लेकर वोटिंग जारी की है। सबसे पहले आपको बता दें कि फाइनल की जंग में सुरभि, रोमिल, श्रीसंथ, दीपिका, करणवीर और दीपक ठाकुर पहुंच चुके हैं। बीते वीकेंड का वार में सोमी खान का पत्ता साफ हो गया था। ऐसे में सोमी खान के जाने के बाद घर का माहौल और भी ज्यादा गरमा गया है।
बात करें कलर्स के इस पोल की तो बता दें कि सुरभि को छोड़ टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में से कौन सबसे आगे है इसका नतीजा आ गया है। शायद आपको याद हो कि सुरभि राणा टिकट टू फिनाले टास्क जीतकर पहले ही शो के फिनाले में एंट्री ले चुकी हैं। इस वोटिंग रेस में श्रीसंथ सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं, श्रीसंथ के पीछे-पीछे भोजपुरी सिंगर दीपक ठाकुर दूसरे नंबर पर हैं। लेकिन, सोचने वाली बात यह है कि रोमिल चौधरी को फिनाले का सबसे बड़ा दावेदार माना जाता था वह इस रेस में पिछड़ते नजर आ रहे हैं।
बात करें टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की तो बता दें कि वह श्रीसंथ और दीपक के बाद तीसरे नंबर पर आ रही हैं। वहीं, करणवीर शो में सबसे आखिरी पायदान पर खड़े हुए हैं। ऐसे में साफ दिख रहा है कि दीपिका और करणवीर के जीत के आसार कम होते जा रहे हैं।