बिग बॉस 12 में इस हफ्ते दीपक ठाकुर को हराकर सुरभि राणा कैप्टेंसी टास्क जीतने में कामयाब रहीं। जिसके बाद कालकोठरी में 3 कंटेस्टेंट को भेजने की बारी थी। इस दौरान घर में खूब हंगामा देखने को मिला। पहले मेघा, जसलीन और दीपिका को कालकोठरी की सजा दी गई लेकिन नियमों के उल्लंघन की वजह से बिग बॉस ने बड़ा कदम उठाया और रोहित को कालकोठरी की सजा दी। रोहित ने सृष्टि रोड की वजह से नियमों के विपरीत काम किया।
दरअसल, सृष्टि की अचानक तबीयत खराब हो गई। रोहित उनके लिए बिग बॉस की इजाजत के बगैर एप्पी फिज निकालते हैं। इसी की सजा बिग बॉस ने उन्हें दी। काल कोठरी की सजा मिलने के बाद सृष्टि, रोहित के पास जाकर कहती हैं कि ये सब उनकी वजह से हुआ है। जहां एक ओर सृष्टि के लिए रोहित को सजा मिली। वहीं बिग बॉस के घर से सृष्टि के लिए एक बुरी खबर आई।
3 of 5
bigg boss
- फोटो : file photo
इस हफ्ते घर से बेेघर होने के लिए रोहित, सृष्टि, दीपिका, दीपक, मेघा, जसलीन और करणवीर नॉमिनेट हैं। ट्विटर हैंडल द खबरी के मुताबिक, सृष्टि इस हफ्ते बिग बॉस के घर से बेघर हो जाएंगी।
4 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
सृष्टि के अभी तक के सफर पर नजर डालें तो शो में वो कुछ खास कमाल करती नजर नहीं आईं। सलमान खान उनसे लगातार बोलते आए हैं कि वो कैमरे पर कम दिख रही हैं और किसी भी मुद्दे पर अपनी राय नहीं रखती। वीकेंड का वॉर एपिसोड के बाद एक-दो दिन सृष्टि दिखाई देती हैं लेकिन उसके बाद वो फिर से घर के सदस्यों के बीच गायब हो जाती हैं।
5 of 5
bigg boss 12
- फोटो : file photo
बिग बॉस में आने से पहले सृष्टि सीरियल इश्कबाज में गेस्ट अपीयरेंस में नजर आई थीं। रियल लाइफ में वो बेहद बोल्ड और ग्लैमरस हैं। खबरों की माने तो उन्होंने मनीष नागदेव से 15 फरवरी को सगाई कर ली है। बता दें कि उनके पिता टोनी रोड एक सिनेमैटोग्राफर थे।