फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BIGG BOSS 11: आखिर हितेन ने सपना चौधरी से ऐसा क्या कहा, ऑनस्क्रीन शर्म से लाल हो गईं वो...

Tue, 10 Oct 2017 03:15 PM IST
amarujala.com- Written by: पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- Written by: पूर्णिमा आचार्य Updated Tue, 10 Oct 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 11 hiten tejwani said some special words for sapna chaudhary that onscreen she felt shy
बिग बॉस

Bigg Boss: बिग बॉस के घर में हर रोज कोई न कोई ड्रामा लोगों को अपनी तरफ खींचता है। कभी किसी के बीच झगड़ा तो कभी किसी के बीच प्यार, कभी एक दूसरे को जान बूझकर तंग करना तो कभी अपशब्द बोलकर परेशान करना। हालांकि इस बार बिग बॉस में तो घर के नियमों को तोड़कर धक्का मुक्की भी हुई। इन्हीं सबके बीच बिग बॉस के घर में लोगों को रहते हुए 1 सप्ताह हो चुका है और दूसरी बार नॉमीनेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

इस बार की नॉमीनेशन प्रक्रिया कुछ अलग थी जिसमें घरवालों को अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए अन्य घरवालों सो वोट मांगना था। घरवालों की अच्छाई के बारे में बताते हुए उनकी जमकर तारीफ करनी थी। इसी प्रक्रिया में हितेन ने अपने लिए वोट मांगते हुए सपना चौधरी से कुछ ऐसा कहा कि वो ऑनस्क्रीन शर्म से लाल हो गईं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर हितेन ने उनकी तारीफ में ऐसा क्या कह दिया कि वो शर्म से पानी-पानी हो गईं। 

BIGG BOSS 11: आखिर हितेन ने ऐसा क्या कहा सपना से, ऑनस्क्रीन शर्म से लाल हो गई वो...

bigg boss 11 hiten tejwani said some special words for sapna chaudhary that onscreen she felt shy
बिग बॉस

जब घरवाले बारी-बारी से अपने लिए दूसरे घरवालों से वोट मांग रहे थे तो हितेन ने अपने लिए वोट सपना चौधरी से मांगा। वो सीधे सपना के पास गए और उनसे वोट मांगने लगे। उन्होंने सपना से कहा कि वो इतनी इतनी अच्छी रोटियां बनाती हैं कि दिल खुश हो जाता है। इतनी अच्छी रोटी कोई नहीं बना पाता। हितेन को उनकी रोटी इतनी पसंद है कि एक भी रोटी नहीं बचती।

BIGG BOSS 11: आखिर हितेन ने ऐसा क्या कहा सपना से, ऑनस्क्रीन शर्म से लाल हो गई वो...

bigg boss 11 hiten tejwani said some special words for sapna chaudhary that onscreen she felt shy
बिग बॉस

हितेन की इन बातों को सुनकर सपना को कुछ समझ नहीं आया कि वो क्या कहे। इन सारी बातों पर सपना ने कोई जवाब नहीं दिया बल्कि मुस्कुराते हुए नजरें झुकाए बैठी रहीं। उनकी हर अदा कैमरे में कैद हो रही थी जबकि उन्होंने एक बार भी अपना चेहरा ऊपर नहीं उठाया और शर्माती रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

BIGG BOSS 11: आखिर हितेन ने ऐसा क्या कहा सपना से, ऑनस्क्रीन शर्म से लाल हो गई वो...

bigg boss 11 hiten tejwani said some special words for sapna chaudhary that onscreen she felt shy
बिग बॉस

सपना इस घर में कुछ खास बातें नही करतीं लेकिन पिछले कुछ दिनों में उन्होंने कई बार घर के कई सदस्यों से ऊंची आवाज में लड़ाई की है और कपड़े फाड़ने की धमकी भी दी है। हालांकि हितेन की बातों पर उनकी ये अदा उनके लड़ाई वाले रूप को बिल्कुल नहीं दर्शाती। सपना ने हितेन से कहा भी कि शिवानी जी उनको वोट दे सकती हैं लेकिन हितेन ने इस बात पर भी उनसे कह दिया कि वो चाहते हैं कि सपना ही उन्हें वोट दें। 

विज्ञापन

BIGG BOSS 11: आखिर हितेन ने ऐसा क्या कहा सपना से, ऑनस्क्रीन शर्म से लाल हो गई वो...

bigg boss 11 hiten tejwani said some special words for sapna chaudhary that onscreen she felt shy
बिग बॉस

आखिर ये सब करने के पीछे हितेन क्या चाहते थे। वहीं दूसरे घरवाले हितेन की इन बातों का मजा लेते नजर आए। हालांकि हितेन के इतना बोलने पर भी सपना ने उन्हें वोट नहीं दिया। अब देखना ये है कि सपना की रोटियों की तारीफ करने के बाद घर में हितेन की पत्नी गौरी उनके लिए रोटी बनाती हैं या नहीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed