फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: शिल्पा नहीं हिना बन सकती हैं बिग बॉस की Winner, ये रहे 5 बड़े कारण

Wed, 10 Jan 2018 08:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 10 Jan 2018 08:01 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 11 hina khan may be the winner these are 5 big reasons

बिग बॅास 11 के फिनाले में महज 5 दिन बचे हैं और उससे पहले ही विनर के तैर पर कई नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि जल्द ही यह साफ हो जाएगा कि आखिर इस सीजन का विनर कौन होगा। वैसे हिना खान, शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता को टॅाप 3 कंटेस्टेंट के रूप में देखा जा रहा है। सूत्रों की मानें तो फाइनल की लड़ाई केवल शिल्पा शिंदे और हिना खान के बीच हो सकती है। इन दोनों के अब तक का सफर शो में काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है लेकिन बिग बॅास के सभी 11 कंटेस्टेंट के बीच अगर कोई उभर कर सामने आया है तो वह हिना खान हैं। घर के अंदर और बाहर नेगेटिव दिखने के बावजूद हिना ने खुद को बखूबी साबित किया है और फिनाले तक पहुंच गई हैं। आइए आपको बताते हैं वह 5 बड़े कारण जो यह साफ दर्शाते हैं कि बिग बॅास 11 की विजेता बनने की हकदार सिर्फ हिना खान ही हैं।

bigg boss 11 hina khan may be the winner these are 5 big reasons

बना रहे याराना हमारा
हिना ने लव त्यागी और प्रियांक शर्मा के साथ-साथ विकास गुप्ता के साथ भी सच्ची दोस्ती निभाई है। उन्होंने पूरे गेम में प्रियांक, लव और विकास का साथ दिया है। यहां तक कि लव के घर से बाहर निकलने से पहले हिना और उसके बीच ड़प हो गई थी लेकिन फिर भी हिना ने लव को कुछ भी गलत नहीं कहा और उसके जाने पर भावुक भी हो गई थीं। विकास और शिल्पा की लड़ाई में भी हिना ने विकास का ही साथ दिया।

पढ़ेंः Bigg Boss की हर चाल का हुआ पर्दाफाश्‍ा, खुला राज- 'कौन होगा विनर और क्यों हारेंगी शिल्पा'

bigg boss 11 hina khan may be the winner these are 5 big reasons

जैसे हैं वैसे ही रहेंगे
हिना ने कभी भी गेम के लिए या नॉमीनेशन से बचने के लिए खुद को बदलने की कोशिश नहीं की है। वह एक ग्राफ में इस गेम को खेलते हुए आगे आई हैं। वो शो की शुरुआत से जैसी थीं अब भी वैसी ही रह गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 11 hina khan may be the winner these are 5 big reasons

पूरे जोश में खेला गेम
हिना ने इस गेम को अपने दम पर खेला है। उन्होंने हमेशा अपने तरीके से इस गेम के हर टास्क को पूरा करने की कोशिश की है। किसी के सहारे या किसी का साथ देते हुए उन्होंने इस गेम को नहीं खेला है। वह खुद की मास्टमाइंड रही हैं।

विज्ञापन
bigg boss 11 hina khan may be the winner these are 5 big reasons

जो दिल में वही मुंह पर
हिना खान ने दोस्ती भी दिल खोल कर की है और दुश्मनी भी। उन्होंने किसी के पीठ पीछे वार नहीं किया है। वह गेम में शुरू से ही शिल्पा और विकास के साथ अपनी कड़वाहट को खुले आम निभाती आई हैं। उनके दिल में जो होता है वही उनके जुबान पर होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed