बिग बॉस के घर में गाली-गलौज, लड़ाई-झगड़ा, मारपीट और हाथापाई पर भले ही इतना ध्यान ना दिया जाता हो। लेकिन शो के होस्ट सलमान खान ने सफाई को लेकर घर के एक-एक सदस्य की क्लास ली...
वीकेंड के वार में घर में उस वक्त सबके चेहरे की हवाईयां उड़ गई जब सलमान ने एक-एक करके सबकी तगड़ी क्लास ली। आपको बता दें कि सलमान ने कल घर में अस्वच्छता अभियान चलाया जिसमें घर के इन तीन सदस्यों को सबसे गंदा करार दिया गया।
बता दें कि सलमान ने घर में सीसीटीवी कैमरों के जरिए घरवालों के असली चेहरे से रुबुरू करवाया और उनके द्वारा घर में फैलाई जा रही गंदगी को भी दिखाया।
दरअसल, सलमान घर में फैल रही गंदगी को लेकर बहुत गुस्से में दिखाई दिये। उन्होंने घर के सदस्यों से घर में गंदगी फैलाने वाले कंटेस्टेंट को चुनने को कहा। आपको बता दें कि घरवालों ने तीन नामों को चुना जो सबसे ज्यादा गंदगी फैला रहे हैं।
घरवालों के मुताबिक, अर्शी घर में सबसे ज्यादा गंद फैलाती हैं और उनकी नाइटी घर में इधर से उधर पड़ी रहती हैं। इसके बाद विकास गुप्ता भी अपने कपड़ों को कई दिनों तक नहीं धोते हैं। अंत में घरवालों ने लव का नाम लिया। बता दें कि लव ने खुद माना है कि वे चार से पांच दिनों तक अपने कपड़े नहीं धोते हैं।