बिग बॉस के घर में फिर से अर्शी खान की एंट्री हुई है। अर्शी शो के 11वें हफ्ते में आउट हो गई थीं। अब एक टास्क के लिए उन्हें फिर से घर में भेजा गया है। घरवालों को अर्शी के सामने खुद को सबसे ज्यादा स्वार्थी सिद्ध करना है। जो ये टास्क हारेगा उसे घर से बाहर कर दिया जाएगा।
Bigg Boss ने इस खास मकसद से अर्शी को घर में भेजा, आते ही विकास के कानों में दे दिया 'ब्रह्मज्ञान'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खबरों की मानें तो बिग बॉस के मेकर्स विकास को विनर बनाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। लेकिन शिल्पा और हिना की फैन फॉलोइंग देखकर विकास का मनोबल थोड़ा डगमगा गया है। इसीलिए विकास को बूस्टअप करने के लिए मेकर्स ने अर्शी को शो में भेजा।
पढ़ें- सलमान के सामने लव ने बोला इतना बड़ा झूठ, फिर वीडियो शेयर कर खोला ज्यादा वोट बताने का राज
यहां आकर सबसे पहले अर्शी ने विकास को कान में एक ब्रह्मज्ञान दिया। पहले अर्शी विकास के गले लगीं। फिर उनके कानों में कहा, 'शिल्पा से सुलह करो।' अर्शी की बात सुनकर विकास कहते हैं, 'मैं कोशिश करूंगा।'
Arshi to Vikas 👉 "Shilpa Se Sulah Karo"
OMG 👉 To Arshi Ye Message Vikas Ko Dene Bigg Boss Mein Wapas Aai Hai@BiggBoss @ColorsTV #BB11 @EndemolShineIND #BiggBoss @RealVinduSingh @HerdHUSH @RiaRevealed @isalilsand @aajtak @BiggBossNewz @abpnewstv #ShilpaShinde #ShilpaFTW pic.twitter.com/a09XBBjlWZ
घर से बाहर आने के बाद अर्शी को ये अंदाजा लग गया होगा कि शिल्पा की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। शिल्पा से लड़ना-झगड़ना विकास के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। विकास की भलाई इसी में है कि वो शिल्पा से दोस्ती कर लें और आगे बढ़ते रहें।
पढ़ें- जाह्नवी कपूर के लिए ये क्या कर बैठे ईशान खट्टर, शाहिद कपूर से फिर पड़ सकती है फटकार
घर से बाहर आने के बाद अर्शी को ये अंदाजा लग गया होगा कि शिल्पा की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। शिल्पा से लड़ना-झगड़ना विकास के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। विकास की भलाई इसी में है कि वो शिल्पा से दोस्ती कर लें और आगे बढ़ते रहें।