एक्ट्रेस श्रद्धा शर्मा को फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 5 के लिए जाना जाता है। हालांकि अपनी एक्टिंग से ज्यादा वह श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी को डेट करने को लेकर सुर्खियों में आ गई थीं। श्रद्धा और राजा रिलेशनशिप में थे लेकिन अचानक दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं। अब इस रिश्ते के टूटने के बाद श्रद्धा ने अपने ब्रेकअप के कारणों के बारे में बड़ा खुलासा किया है।
2 of 4
श्रद्धा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे शुरू हुआ दोनों का रिश्ता
एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान श्रद्धा ने राजा के साथ अलग होने का असली कारण बताया। इस बातचीत में सबसे पहले उन्होंने बताया कि कैसे वह एक पार्टी में राजा से मिलीं और दोनों अच्छे दोस्त बन गए। उसके बाद, राजा ने उसे कॉफी के लिए आमंत्रित किया। इस बीच जब राजा को पता चला कि उन्हें मछली खाना बहुत पसंद है तो वह एक्ट्रेस को अलग-अलग रेस्टोरेंट में ले गए जो मछली के व्यंजनों के लिए मशहूर थे। उन्होंने बताया कि इसी तरह धीरे-धीरे हमारा बीच प्यार परवान चढ़ता गया। हालांकि, जब उनसे ब्रेकअप की वजह पूछी गई तो उन्होंने कई चौंका देने वाले खुलासे किए।
3 of 4
श्रद्धा शर्मा-राजा चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
'राजा को है शराब की लत'
श्रद्धा ने खुलासा किया कि राजा दिल के बहुत अच्छे इंसान हैं लेकिन उन्हें शराब की लत है। वह बहुत ज्यादा शराब पीते थे जो उनके लिए असहनीय हो गया था। एक्ट्रेस ने बताया कि नशे में वह हिंसक हो जाते थे। उन्होंने बताया कि राजा ने कई बार शराब छोड़ने की कोशिश की। इसके लिए वह रिहैब भी गए लेकिन इस लत को दूर नहीं कर सके।
4 of 4
श्रद्धा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों में काम करना चाहती हैं श्रद्धा
श्रद्धा ने आगे खुलासा किया, 'उसने मुझे धोखा दिया। मैं ऐसी स्थिति में चुप बैठने वालों में से नहीं हूं। मैंने उनसे यह बात उगलवाई। राजा ने इस बात को स्वीकार करते हुए बताया कि शराब के नशे में उनसे ऐसा हुआ।' इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि वह अब टीवी की तरफ रुख नहीं करना चाहतीं। साथ ही उन्होंने फिल्मों में काम करने की इच्छा जताई। श्रद्धा आखिरी बार शो 'हर शाख पर उल्लू बैठा है' में नजर आई थीं।