जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने को तैयार कॉमेडियन और टेलीविजन होस्ट भारती सिंह लगातार फैंस के साथ अपने इस नए अनुभव को साझा करती रहती हैं। इसी क्रम में भारती ने हाल ही में अपना एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सामने आए इस वीडियो में कॉमेडियन ने अपने होने वाले बच्चे के लिए तैयार किए गए कमरे की एक झलक फैंस के साथ साझा की है। खास बात यह है कि अपने बच्चे के लिए उन्होंने इस कमरे को खुद डिजाइन किया है। भारती ने इस वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल एलओएल लाइफ ऑफ लिंबाचियाज पर शेयर किया है।
वीडियो में भारती ने अपने फैंस को बताया कि वह किस तरह अपने आने वाले बच्चे के लिए कमरा तैयार कर रही हैं। वीडियो में भारती बताती हैं कि शादी के बाद उन्होंने अपने घर को दो बड़े बेडरूम बनाने के लिए इसे रिनोवेट किया था। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने रिनोवेशन के दौरान हर्ष के उस कमरे को बच्चे के कमरे बदल दिया, जहां से वह अपनी वीडियोज अपलोड करते थे। भारती ने यह भी बताया कि उन्होंने इस कमरे को गुलाबी और नीले रंग से तैयार किया है जो लड़का या लड़की दोनों के लिए ही मिक्स हो जाएगा।
2 of 5
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया
- फोटो : यूट्यूब
इतना ही नहीं इस वीडियो में भारती ने अपने बच्चे के लिए तैयार किए गए तोहफों की भी झलक फैंस के साथ साथ साझा की हैं। वीडियो में भारती ने अपने फैंस को अपने बच्चे के लिए तैयार किए जा रहे इस कमरे का दौरा भी करवाया। कमरे की खिड़कियों के दोनों तरफ सफेद रंग के परदे लटके नजर आ रहे हैं। इसके अलावा छत से लेकर फर्श तक की एक अलमारी ने दीवारों को ढंक रखा है।
3 of 5
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया
- फोटो : यूट्यूब
साथ ही कमरे में खिड़की के पास एक बड़ा सा महरून रंग का सोफा भी नजर आ रहा है। वीडियो में भारतीय यह भी कहती नजर आ रही है कि अलमारी की अभी सफाई नहीं हुई है। वीडियो में भारती ने यह भी खुलासा किया कि इस कमरे को हर्ष ने नहीं देखा था। भारती ने खुद उन्हें इस कमरे को एक सरप्राइज के तौर पर दिखाया था। इस नए कमरे को देख हर्ष ने भारती को धन्यवाद देते हुए कहा तुमने मेरे लेखन कक्ष को बार्बी डॉल के कमरे में बदल दिया है।
4 of 5
भारती सिंह
- फोटो : यूट्यूब
हर्ष ने कहा कि यह कमरा 12- 13 साल की एक बच्ची का कमरा लग रहा है, जो बार्बी डॉल की फैन है। वीडियो में काउच की ओर इशारा करते हुए हर्ष ने इसे मोगेंबो जैसी कुर्सी कहा। दरअसल मोगेंबो 1987 में फिल्म मिस्टर इंडिया में अमरीश पुरी द्वारा निभाए गए एक खलनायक का नाम है। वीडियो के अंत में हर्ष भारती को किस करते हुए कहते हैं कि उन्हें भी यह कमरा बेहद पसंद आया। भारती ने भी इस कमरे को अपने बच्चे के लिए परफेक्ट रूम बताया।

5 of 5
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने साल 2017 में एक- दूसरे के साथ सात फेरे लिए थे। शादी के 4 साल बाद इस कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में फैंस के साथ जानकारी साझा की थी। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो भारती और हर्ष इन दिनों टेलीविजन रियलिटी शो हुनरबाज को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। इस शो में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और फिल्ममेकर करण जौहर बतौर जज दिखाई दे रहे हैं।