मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह मां बनने के बाद से लगातार अपने नन्हें राजकुमार को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। चाहे वह बेटे गोला के नाम को लेकर हो या फिर उसकी तस्वीरों को लेकर। भारत सिंह का नाम बेटे के कारण आए दिन मीडिया में बना हुआ है। हालांकि भारती और हर्ष बाकी माता-पिता की तरह अपने बेटे के फ्यूचर की प्लानिंग करने में अभी से व्यस्त हो गए हैं। हास ही भारती ने एक इंटरव्यू में उसके लिए फ्यूचर प्लानिंग का खुलासा किया। भारती का मानना है कि जैसे उन्होंने और हर्ष ने अपने पैरों पर खड़े होने के लिए जी-जान से मेहनत की है, वैसे ही उनका बेटा भी करे।
Bharti Singh: भारती सिंह ने तय किया बेटे का 'लक्ष्य', बोलीं- 18 का होने के बाद करना होगा ये काम
कुछ समय तक ही करेंगे जरूरतें पूरी
अक्सर अपने बेटे पर प्यार लुटाती नजर आने वाली कॉमेडियन भारती सिंह ने एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अपने बेटे लक्ष्य यानी गोला के बारे में खुल कर बात की। नेहा धूपिया के कम्युनिटी ग्रुप फ्रीडम टू फीड के दौरान भारती ने बताया कि वह चाहती हैं कि जब उनका बेटा 16 या 18 साल का हो जाए तो पढ़ाई के साथ-साथ काम करना शुरू कर दे। भारती बोलीं, 'गोला के जन्म के बाद से ही हर्ष और मैं दोनों लिमिटेड प्रोजेक्ट ले रहे हैं। अब हम कोई भी नया प्रोजेक्ट हाथ में लेते हुए बहुत सोचते हैं। हां काम भी जरूरी है क्योंकि हमें जरूरतें पूरी करनी हैं। मुझे लगता है कि हमें कुछ साल उसकी जरूरतें पूरी करनी चाहिए लेकिन उसके बाद उसे अपना खर्चा खुद निकालना होगा।'
बच्चों को करनी चाहिए माता-पिता की मदद
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए भारती सिंह ने कहा,'मैं और हर्ष चाहते हैं कि जैसे अमेरिका में बच्चे स्कूल जाने के साथ-साथ पार्ट टाइम जॉब भी करते हैं, वैसे ही मेरा बेटा भी करे। मैं पूरी तरह से वैसे ही जीवन के पक्ष में हूं। मैं मानती हूं कि जब आप 16-18 साल का हो जाएं, तब आपको अपने माता-पिता से मदद नहीं लेनी चाहिए। बल्कि बच्चों को उनकी मदद करनी चाहिए।'
मैकडॉनल्ड्स में करे काम
भारती ने अपने बेटे लक्ष्य के लिए पहले से ही कुछ पार्ट टाइम जॉब्स सोचकर भी रखी हैं। उन्होंने इसका खुलासा करते हुए कहा, 'क्या हो गया अगर वह भारती सिंह का बेटा है तो। वो पढ़े और पढ़ाई के साथ मैकडॉनल्ड में काम भी करे। और अगर मेरी बेटी होती तो वह सैलून में काम करे, मुझे कोई दिक्कत नहीं होगी। मुझे खुशी होगी अगर मेरे बच्चे पार्ट टाइम काम करेंगे क्योंकि आजकल मुंबई सर्वाइव करना बहुत मुश्किल है। यहां घर में जितने लोग हों सभी को कुछ न कुछ काम करना ही चाहिए।'
A post shared by Freedom To Feed (@freedomtofeed)