टीवी के सबसे चर्चित धारावाहिकों में से एक 'भाबीजी घर पर हैं!' से अनीता भाभी की विदाई जल्दी ही हो सकती है। शो से जुड़े कलाकारों के मुताबिक इस किरदार को करने वाली सौम्या टंडन ने कोरोना कार्ड खेलकर शूटिंग से छुट्टी ले ली है जबकि हकीकत में वह कोरोना काल में अपनी फीस घटाए जाने से नाराज हैं। निर्माताओं ने उनकी जगह कुछ नए चेहरे शॉर्टलिस्ट किए हैं, इनमें से कोई एक चैनल की मंजूरी मिलने के बाद शो में सौम्या टंडन की जगह ले सकता है।
2 of 5
सौम्या टंडन
- फोटो : सोशल मीडिया
सूत्र बताते हैं कि सौम्या संकट की इस घड़ी में इतनी जल्दी शूटिंग शुरू करने के पक्ष में नहीं हैं। उनका एक छोटा बच्चा भी है, जिसका उन्हें बहुत ख्याल रखना होता है। अपने काम के चक्कर में वह अपने परिवार के किसी भी सदस्य को खतरे में नहीं डालना चाहतीं।
3 of 5
भाबीजी घर पर हैं
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी बीच निर्माताओं ने मांग रख दी कि कलाकार अपनी फीस में थोड़ी कटौती कर लें ताकि इस शो को सुचारू रूप से चलाया जा सके और लॉकडाउन के दौरान शूटिंग बंद रहने से हुए नुकसान की भरपाई की जा सके।
4 of 5
सौम्या टंडन
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक सौम्या पहले से ही शूटिंग शुरू करने पक्ष में नहीं थीं। इधर निर्माताओं ने ये नई मांग और रख दी। सूत्र बताते हैं कि इन्हीं सब परेशानियों के चलते सौम्या ने इस शो को छोड़ने का फैसला कर लिया है। हालांकि खबर उन्होंने ये 'लीक' की है कि उनके स्टाफ को कोरोना पीड़ित पाया गया है। चैनल वाले कह रहे हैं कि वह दो दिन से शूटिंग पर नहीं आ रही हैं क्योंकि मौजूदा ट्रैक में उनके सीन ही नहीं हैं।
5 of 5
सौम्या टंडन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच पता ये भी चला है कि शो के निर्माताओं ने सौम्या को भी सेट से दूर रहने की हिदायत दे दी है। कहा ये भी जा रहा है कि प्रोड्यूसर उनको बदलकर शो में नया कलाकार रखने का मन बना रहे हैं। इस बारे में अमर उजाला ने सौम्या टंडन का पक्ष जानने की कोशिश की तो उन्होंने 'अभी बात नहीं कर सकती' कहकर फोन बंद कर दिया। शो के निर्माता संजय कोहली भी इस बारे में बात करने से अभी बच रहे हैं।
लॉकडाउन के बीच इस टीवी अभिनेत्री ने की शादी, इंडस्ट्री छोड़ने का भी किया एलान