टीवी शो '
भाबी जी घर पर हैं' का हर किरदार अपने आप में बेहद दिलचस्प है। सभी अपने-अपना किरदार अच्छी तरह निभाते हैं। अपने अलग किरदारों की वजह से ये शो दर्शकों के बीच काफी चर्चित है। इस शो का एक किरदार हप्पू सिंह भी है।
हप्पू सिंह इस शो में एक दारोगा का किरदार निभा रहे हैं। जो कानपुर के लोगों से न्यौछावर मांगते रहते हैं। हप्पू सिंह दर्शकों के फेवरेट किरदारों में से एक हैं। अक्सर लोग हप्पू सिंह की कॉपी करते भी नजर आते हैं।
आज हम आपको हप्पू सिंह के बारे में कुछ बेहद रोचक किस्से बताने जा रहे हैं। हप्पू सिंह का असली नाम योगेश त्रिपाठी है। हप्पू सिंह ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। लोकल मीडिया में थोड़ी पहचान मिलने के बाद वो अपनी किस्मत आजमाने मुंबई आ गए।
एक साल तक उन्होंने कई ऑडिशन दिए लेकिन उन्हें कोई काम नहीं मिला। कुछ समय बाद योगेश को क्लोरमिंट का ऐड मिला। इसके बाद योगेश ने एक के बाद एक 47 ऐड फिल्म्स कीं। डायरेक्टर शशांक बाली ने योगेश को अपने सीरियल FIR में काम दिया।
योगेश को 'भाबी जी घर पर हैं' से सबसे ज्यादा पहचान मिली। हप्पू सिंह झांसी के रहने वाले हैं। हप्पू सिंह के किरदार के लिए योगेश अपनी ही भाषा बोलते हैं। इसके लिए उन्हें कुछ खास तैयारी नहीं करनी पड़ी।