फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा शो और 'नागिन 4' को मिला फायदा, देखें TRP की टॉप 10 लिस्ट

Sat, 28 Mar 2020 06:44 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 28 Mar 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
barc report trp rating the kapil sharma show and naagin 4 top
TRP list - फोटो : social media
बार्क की इस हफ्ते की टीआरपी रेटिंग आ गई है। टीआरपी में कुछ खास बदलाव नहीं देखने को मिला है। कपिल शर्मा और 'नागिन 4' को फायदा हुआ है। 'नागिन 4' में पिछले हफ्ते ही रश्मि देसाई की एंट्री हुई है इसका फायदा भी नजर आ रहा है। हालांकि आने वाले समय में सीरियल की टीआरपी पर काफी फर्क पड़ता दिखेगा क्योंकि लॉकडाउन की वजह से कई सीरियल को बीच में ही बंद करना पड़ा है। आइए जानते हैं कौन सा शो किस नंबर पर है।
barc report trp rating the kapil sharma show and naagin 4 top
Kundali Bhagya - फोटो : सोशल मीडिया

पहले नंबर पर सास-बहू सीरियल 'कुंडली भाग्य' है। सीरियल कई हफ्ते से टॉप पर बना हुआ है। दूसरे नंबर पर रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 10 है। बीते हफ्ते भी ये शो दूसरे नंबर पर था। तीसरे पोजिशन पर मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टैरेंस लुईस का डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' है। पिछले हफ्ते ये चौथे पायदान पर था।

barc report trp rating the kapil sharma show and naagin 4 top
The Kapil Sharma Show - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कपिल शर्मा के शो को दो स्थान का फायदा हुआ है और छठे से चौथे नंबर पर काबिज हो गया है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पांचवें नंबर पर ही है। बीते हफ्ते भी ये पांचवें नंबर पर ही था। कुमकुम भाग्य की टीआरपी में गिरावट देखने को मिली। सीरियल पिछले हफ्ते तीसरे स्थान पर था जबकि इस बार ये छठे नंबर पर है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
barc report trp rating the kapil sharma show and naagin 4 top
Naagin 4 - फोटो : twitter

'नागिन 4' को सातवां नंबर मिला है। बीते हफ्ते ये नौवें पोजिशन पर था। वहीं सीरियल 'छोटी सरदारनी' आठवें नंबर पर है। पिछले हफ्ते भी ये सीरियल इसी पायदान पर था। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की टीआरपी में भी गिरावट देखने को मिली और ये सातवें से नौवें पोजिशन पर आ गया। वहीं 10 नंबर पर पिछले हफ्ते की ही तरह सीरियल 'बैरिस्टर बाबू' है।

विज्ञापन
barc report trp rating the kapil sharma show and naagin 4 top
बैरिस्टर बाबू - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

ये है इस हफ्ते की टॉप 10 लिस्ट-
1.कुंडली भाग्य
2.खतरों के खिलाड़ी 10
3.इंडियाज बेस्ट डांसर
4.द कपिल शर्मा शो
5.तारक मेहता का उल्टा चश्मा
6.कुमकुम भाग्य
7.नागिन 4
8.छोटी सरदारनी
9.ये रिश्ता क्या कहलाता है
10.बैरिस्टर बाबू 

लॉक डाउन में घरों के भीतर तक पहुंचा ये रोग, इंटरनेट के दाम कम होते ही बजने लगी खतरे की घंटी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed