फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   two Adult websites made Premium content free worldwide

लॉक डाउन में घरों के भीतर तक पहुंचा ये रोग, इंटरनेट के दाम कम होते ही बजने लगी खतरे की घंटी

Sat, 28 Mar 2020 06:29 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sat, 28 Mar 2020 06:29 PM IST
सार

  • दुनिया की तीन सौ सबसे ज्यादा मशहूर वेबसाइट्स में 11 वेबसाइट्स अश्लील सामग्री परोसने वाली वेबसाइट्स यानी पोर्न वेबसाइट्स
  • एक वेबसाइट ने अपने प्रीमियम कंटेंट को दर्शकों के लिए 23 अप्रैल तक खुला छोड़ दिया है
  • भारत सरकार ने देश में धड़ल्ले से वयस्क सामग्री परोसने वाली 827 वेबसाइटों को बैन कर दिया था

विज्ञापन
two Adult websites made Premium content free worldwide
Adult Film - फोटो : file photo

विस्तार

कोरोना संकट के चलते जब दुनिया की एक तिहाई आबादी घरों में है तो इंटरनेट पर अश्लील सामग्री परोसने वाली वेबसाइट्स को भी चांदी काटने का नया मौका मिल गया है। मोबाइल कंपनियों की तरफ से डाटा में छूट मिलने की खबर आते ही कम से कम दो ऐसी वेबसाइट्स ने अपना पोर्न कंटेंट फ्री कर दिया है जिन पर वीडियो देखने के लिए अब तक लोगों को पैसे देने होते थे।

विज्ञापन


दुनिया की तीन सौ सबसे ज्यादा मशहूर वेबसाइट्स में 11 वेबसाइट्स अश्लील सामग्री परोसने वाली वेबसाइट्स यानी पोर्न वेबसाइट्स हैं। इस लिस्ट में एक दो साइट्स तो ऐसी भी रही हैं जो लोकप्रियता के मामले में एमएसन और नेटफ्लिक्स को भी पीछे छोड़ चुकी हैं। ऐसी ही एक वेबसाइट ने अपने प्रीमियम कंटेंट को दर्शकों के लिए 23 अप्रैल तक खुला छोड़ दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इन वेबसाइटों के ट्रैफिक में भारतीय उपभोक्ताओं का पिछले एह हफ्ते में भारी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


कुछ समय पहले भारत सरकार ने देश में धड़ल्ले से वयस्क सामग्री परोसने वाली 827 वेबसाइटों को बैन कर दिया था। इसके बावजूद भी ये वेबसाइट भारत से अच्छी भीड़ जमा करने में कामयाब रही हैं। जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान भारत से इन वेबसाइट्स के ट्रैफिक पर 25 से 50 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी वेबसाइट की सर्च हिस्ट्री पर भी रिपोर्ट आई है, यहां भी भारत के काफी लोग देसी कंटेंट खोज रहे है। इन वेबसाइट्स का टाइम स्पेंड भी तेजी से बढ़ रहा है। 10 मिनट का ये औसत समय अब तक तीस मिनट प्रति व्यक्ति तक पहुंच चुका है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed