{"_id":"61c47d42ba51221b5c0257de","slug":"bad-words-urfi-javed-gave-a-controversial-statement-regarding-marriage-said-i-will-not-marry-to-a-muslim","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिगड़े बोल: शादी को लेकर उर्फी जावेद ने दिया विवादित बयान, कहा- मैं मुस्लिम लड़के से….","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिगड़े बोल: शादी को लेकर उर्फी जावेद ने दिया विवादित बयान, कहा- मैं मुस्लिम लड़के से….
बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उर्फी आए दिन अपनी फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इतना ही नहीं अपनी इसी आदत की वजह से उन्हें अक्सर ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है। खासकर वह अपने आउटफिट और ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। इसी बीच अब उर्फी एक बार फिर चर्चा में बनी हुई हैं।
दरअसल, हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शादी को लेकर अपने विचार साझा किए। अपने विचार शेयर करते हुए उर्फी ने कहा कि वह किसी भी मुस्लिम से शादी नहीं करेंगी। यही नहीं उन्होंने अपने फैसले के पीछे की वजह भी इंटरनेट पर साझा की है। एक इंटरव्यू के दौरान उर्फी ने कहा कि मुस्लिम पुरूष हमेशा अपनी औरतों को काबू में रखना चाहते हैं। यही वजह है कि वह इस्लाम में यकीन नहीं करतीं।
2 of 5
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा कि, 'मुझे ट्रोल करने वाले ज्यादातर लोग मुस्लिम ही होते हैं। मेरे खिलाफ किए गए ज्यादातर नफरत भरे कमेंट भी उन्हीं के होते हैं। उन लोगों को लगता है कि मैं इस्लाम की छवि खराब कर रही हूं। इसलिए वे मुझसे नफरत करते हैं। इस दौरान उन्होंने यह कहा कि वे किसी धर्म को फॉलो नहीं करती हैं। उन्हें इस बात की फिक्र नहीं है कि वे किससे प्यार करती हैं या किससे शादी करेंगी।
3 of 5
उर्फी जावेद
- फोटो : इंस्टाग्राम
उर्फी का कहना है कि किसी पर भी धर्म को थोपा नहीं जाना चाहिए। सब लोगों को किसी भी धर्म का पालन करने की आजादी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि 'मेरे पिता की सोच बहुत ही छोटी थी। जब मैं 17 साल की थी, तब उन्होंने मुझे, मेरे भाई-बहनों और मां को छोड़ दिया। मेरी मां बहुत धार्मिक थीं, लेकिन उन्होंने कभा हम पर धर्म नहीं थोपा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उर्फी जावेद
- फोटो : इंस्टाग्राम
उर्फी ने बताया कि मेरे भाई-बहन भी इस्लाम को मानते हैं, लेकिन मैं इसे नहीं मानती और ना ही उन्होंने मुझ पर कभी इसका दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि कोई भी अपनी पत्नी और बच्चों को धर्म अपनाने का दबाव नहीं डाल सकते हैं, यह दिल से आना चाहिए। वरना ना आप खुश रहोगे और ना ही अल्लाह।
विज्ञापन
5 of 5
उर्फी जावेद
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वह इन दिनों भगवद् गीता पढ़ रही हैं। उन्होंने कहा, 'मैं हिंदू धर्म के तार्किक पक्षों के बारे में और ज्यादा जानना चाहती हूं। मुझे किसी भी चीज की अति से बेहद नफरत है, इसलिए मैं इस पवित्र किताब से अच्छी बातें ढूंढ़ना चाहती हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।