फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आर्यनंदा बाबू के सिर पर सजा ‘सारेगामापा लिटिल चैंप्स’ की विजेता का ताज, मिला पांच लाख रुपये का नकद इनाम

Mon, 12 Oct 2020 12:31 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 12 Oct 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
Sa Re Ga Ma Pa Lil Champs Winner 2020: Aryananda Babu bagged the trophy
आर्यनंदा बाबू और जजेस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने टैलेंटेड कंटेस्टेंट्स की जबर्दस्त परफॉर्मेंस के साथ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के बाद 11 अक्टूबर की शाम जी टीवी के पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो ‘सारेगामापा लिटिल चैंप्स’ के आठवें सीजन का शानदार समापन हुआ। इस ग्रैंड फिनाले एपिसोड में जैकी श्रॉफ, शक्ति कपूर और गोविंदा जैसे खास मेहमानों की उपस्थिति में जबर्दस्त रोमांच देखने को मिला। इस सीजन की सबसे बेहतरीन परफॉर्मर्स में से एक आर्यनंदा बाबू को सारेगामापा लिटिल चैंप्स की विजेता के रूप में चुना गया। उन्हें एक प्रतिष्ठित ट्रॉफी के अलावा नगद पुरस्कार के रूप में 5 लाख रुपए का चेक भी दिया गया।

Sa Re Ga Ma Pa Lil Champs Winner 2020: Aryananda Babu bagged the trophy
प्रतियोगी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस प्रतियोगिता में हर चुनौती को पार करते हुए आर्यनंदा को कड़ी टक्कर देने वाले फाइनलिस्ट्स - रणिता बनर्जी और गुरकीरत सिंह को क्रमशः फर्स्ट एवं सेकंड रनर अप घोषित किया गया। विजेताओं का चुनाव पब्लिक वोटिंग के आधार पर किया गया, जिसे दर्शकों का जबर्दस्त प्रतिसाद मिला। 

Sa Re Ga Ma Pa Lil Champs Winner 2020: Aryananda Babu bagged the trophy
आर्यनंदा बाबू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपनी जीत से बेहद उत्साहित आर्यनंदा ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मेरा सपना सच हो गया है! सारेगामापा लिटिल चैंप्स का यह सफर मेरे लिए सीखने का एक बढ़िया अनुभव रहा। मैं सभी मेंटर्स और जजों की आभारी हूं, जिन्होंने हमेशा मुझे सपोर्ट किया और एक सिंगर के रूप में अपनी काबिलियत पहचानने में मेरी मदद की। जहां मेरा यह यादगार सफर अब खत्म हो रहा है, वहीं मैं उन दोस्तों की अनमोल यादें अपने साथ लेकर जाऊंगी, जो मैंने इस दौरान बनाए हैं, और उस ज्ञान को, जो मैंने सीखा है और सबसे जरूरी वो रिश्ते, जो जिंदगी भर के लिए जजों और ज्यूरी सदस्यों के साथ बन गए हैं। मुझे बेहद खुशी है कि मुझे अपना टैलेंट दिखाने का यह अवसर मिला और मैं सारेगामापा लिटिल चैंप्स और जी टीवी की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे यह अवसर दिया।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Sa Re Ga Ma Pa Lil Champs Winner 2020: Aryananda Babu bagged the trophy
सारेगामापा लिटिल चैंप्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आर्यनंदा की जीत पर जज अल्का याग्निक ने कहा, “आर्यनंदा इस शो की शुरुआत से ही बेहतरीन परफॉर्मर रही हैं। पूरे शो के दौरान वो अपनी शानदार परफॉर्मेंस से हमें चौंकाती रही हैं। वो इस मंच की सबसे बेहतरीन सिंगर्स में से एक हैं और उनकी हर परफॉर्मेंस अचूक थी। मेरी ओर से आर्यनंदा और हमारे रनर अप्स - रणिता और गुरकीरत को हार्दिक शुभकामनाएं, जिन्होंने कड़ा मुकाबला किया और इस मंच पर बेमिसाल सिंगर्स बनकर उभरे। यह पूरा सफर बेहद खुशनुमा रहा और मैं सभी कंटेस्टेंट्स को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं।"

 जज हिमेश रेशमिया ने कहा, “आर्यनंदा की जीत और उनका सफर, हर तरह से उन हजारों बच्चों के लिए एक प्रेरणा है, जिन्होंने अभी तक अपनी छिपी प्रतिभाओं को नहीं खोजा है। आर्यनंदा का उत्साह और जीतने की चाहत उनकी हर परफॉर्मेंस में नजर आई और मुझे खुशी है कि उनकी सारी ख्वाहिशें और दुआएं कबूल हो गई हैं। मेरा मानना है कि यहां हर कंटेस्टेंट एक विजेता है और यह तो बस उस सफलता की शुरुआत है, जो आगे उनके रास्ते में आने वाली है। मुझे उम्मीद है कि मैं भविष्य में कभी इनके साथ काम करूंगा।”

विज्ञापन
Sa Re Ga Ma Pa Lil Champs Winner 2020: Aryananda Babu bagged the trophy
सारेगामापा लिटिल चैंप्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जज जावेद अली ने कहा, “इस शो में कई मौके ऐसे आए जब आर्यनंदा ने अपनी परफॉर्मेंस से हमें हैरान कर दिया। वो इन सभी प्रतिभागियों के बीच सबसे प्रबल दावेदारों में से एक रही है और मुझे लगता है कि उसकी इच्छाशक्ति और जीतने के उत्साह ने ही उसे आज यह टाइटल दिलवाया है। मुझे लगता है वो बहुत आगे जाएगी, और मुझे यकीन है कि वो जिस क्षेत्र में भी कदम रखेगी, उसमें तरक्की करेगी। मेरी शुभकामनाएं और दुआएं सदा उसके साथ हैं।” 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed