फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करण कुंद्रा संग ब्रेकअप की खबरों पर अनुषा ने लगाई मुहर, बोलीं- 'मुझे प्यार में धोखा मिला'

Sat, 02 Jan 2021 05:00 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 02 Jan 2021 05:00 PM IST
विज्ञापन
Anusha Dandekar Broke Her Silence Over Breakup With Karan Kundra Says I Got Cheated In Love
करण कुंद्रा, अनुषा दांडेकर

टेलीविजन की सबसे चर्चित जोड़ी रही करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर के लिए साल 2020 कुछ खास नहीं रहा था। इस साल इन दोनों का पांच साल पुराना टूट गया। दोनों में से किसी ने भी इस बारे में कभी भी कोई बात नहीं की थी। लेकिन साल के अंत के साथ ही अनुषा ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि उनका और करण का ब्रेकअप क्यों हुआ है।

Anusha Dandekar Broke Her Silence Over Breakup With Karan Kundra Says I Got Cheated In Love
करण कुंद्रा, अनुषा दांडेकर - फोटो : Social Media

अनुषा दांडेकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर कई पोस्ट फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में अनुषा ने सोशल मीडिया पर अपना दुख बयां किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें रिलेशनशिप में धोखा मिला है। अनुषा ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'हां मैंने लव स्कूल नाम का एक शो किया था, हां मैं आपकी लव प्रोफेसर थी, हां मैंने जो कुछ भी शेयर किया और जो सलाह मैंने दी वह हमेशा वास्तविक और मेरे दिल से निकली थीं।'

Anusha Dandekar Broke Her Silence Over Breakup With Karan Kundra Says I Got Cheated In Love
करण कुंद्रा, अनुषा दांडेकर - फोटो : Social Media

आगे अनुषा ने लिखा, 'हां मैंने बहुत प्यार किया, बहुत-बहुत ज्यादा। हां, जब तक कोशिश करने और लड़ने के लिए कुछ नहीं बचा हो, तब तक मैं नहीं छोड़ती। हां, मैं भी इंसान हूं, हां मैंने भी खुद को खोया है और अपने आत्मसम्मान को भी। हां, मुझे धोखा मिला है और मुझसे झूठ बोला गया। मैंने माफी का इंतजार किया, जो उसने कभी नहीं मांगी। हां, मैंने सीखा कि मुझे वास्तव में माफी मांगनी थी और खुद को माफ करना था।'

View this post on Instagram

A post shared by Anusha Dandekar (@vjanusha)

विज्ञापन
विज्ञापन
Anusha Dandekar Broke Her Silence Over Breakup With Karan Kundra Says I Got Cheated In Love
करण कुंद्रा, अनुषा दांडेकर - फोटो : Social Media

उन्होंने आगे लिखा, 'हां मैं बड़ी हो गई हूं और आगे बढ़ती रहूंगी और सकारात्मक चीजों को देखूंगी। मेरी एक आखिरी सलाह है कि प्यार कई रूपों में होता है। बस इसे खुद पर हावी न होने दें, जिससे कि आप हार जाएं। प्यार को सम्मानजनक, दयालु और सबसे ज्यादा ईमानदार होना चाहिए। मैं इसके लायक हूं, आप इसके लायक हैं। सबसे अहम बात ये समझने की है कि हम उस प्यार को स्वीकार करते हैं, हमें लगता है कि हम उस प्यार के लायक हैं। मेरी प्रेम कहानी अब मेरे साथ शूरू होती है।'

विज्ञापन
Anusha Dandekar Broke Her Silence Over Breakup With Karan Kundra Says I Got Cheated In Love
राज सिंह अरोड़ा- पूजा गौर, करण कुंद्रा- अनुषा दांडेकर - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि अनुषा दांडेकर और करण कुंद्रा बीते पांच सालों से रिलेशनशिप में थे। दोनों लिवइन में रहते थे। बीते साल अचानक से ही इन दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आईं। इन खबरों से करण और अनुषा के फैंस को भी काफी झटका लगा था। हालांकि अब तक करण कुंद्रा ने इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है। करण और अनुषा के अलावा साल 2020 में और भी कई सालों पुराने रिस्तें टूटे हैं जिनमें पूजा गौर और राज सिंह अरोड़ा का नाम भी शामिल है। इन दोनों का 10 साल पुराना रिलेशनटूट गया।

पढ़ें: Ram Prasad Ki Tehrvi Review: ओटीटी लायक बढ़िया फिल्म, मास्क और सैनिटाइजर संग थिएटर में देखना चुनौती

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed