{"_id":"5b4db8744f1c1b3a748b540e","slug":"anita-hassanandani-workout-video-with-husband-rohit-reddy-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति के कंधे पर बैठकर TV की 'नागिन' ने दिखाया ऐसा रूप, देखकर छूट सकती है हंसी ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
पति के कंधे पर बैठकर TV की 'नागिन' ने दिखाया ऐसा रूप, देखकर छूट सकती है हंसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 17 Jul 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
Anita Hassanandani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'नागिन 3' सीरियल की टीआरपी ने टीवी की दुनिया में तहलका मचा दिया है। लेकिन क्या आपको पता है आपकी प्यारी नागिन यानी कि अनीता हसनंदानी फिटनेस का काफी ख्याल रखती है। यहां तक कि सोशल मीडिया पर वह वर्कआउट के कई सारे वीडियो शेयर भी करती रहती हैं। हाल ही में अनीता के वर्कआउट का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे।
anita
इस वर्कआउट वीडियो को अनीता के पति रोहित रेड्डी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में अनीता पति के साथ एक्सरसाइज करते हुए दिखाई देंगी जिसे देखकर यकीनन आप सोच में पड़ जाएंगे।
A post shared by Rohit Reddy (@rohitreddygoa) on
Anita Hassanandani
वीडियो में आप देखेंगे कि अनीता पति रोहित के कंधे पर बैठी हुई हैं और रोहित एक्सरसाइज कर रहे हैं। वीडियो में अनीता कह रही हैं उन्हें एक्सरसाइज करना बहुत पसंद है। अनीता का इस अनोखे अंदाज में एक्सरसाइज करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
anita hasnandani
आपको बता दें, अनीता हसनंदानी 'नागिन 3' सीरियल में विशाखा खन्ना का किरदार निभा रही हैं। इस सीरियल में अनीता नागिन बनी है जो कि नागरानी बेला का बदला लेने में साथ दे रही हैं। 'नागिन 3' में अनीता के अलावा सुरभि ज्योति और पर्ल पुरी मुख्य किरदार में हैं।