छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग के साथ ही साथ अपने क्यूट लुक्स को लेकर अवनीत कौर सभी का दिल जीत चुकी हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों से वो अस्पताल में भर्ती हैं। इस बात की जानकारी खुद अवनीत ने सोशल मीडिया पर दी थी। लेकिन इस बीच अवनीत के भाई ने उन्हें सरप्राइज गिफ्ट दिया है। जिससे एक्ट्रेस बेहद खुश है।
अस्पताल में थी ये टीवी एक्ट्रेस, भाई ने ऐसे दिया सरप्राइज गिफ्ट
दरअसल अवनीत के भाई जयजीत कौर रक्षाबंधन से पहले ही अवनीत से मिलने अस्पताल पहुंचे। साथ ही साथ एक्ट्रेस को एडवांस राखी गिफ्ट भी दिया। भाई के इस सरप्राइज से एक्ट्रेस बेहद खुश है।
वाकये को याद करते हुए अवनीत ने मीडिया को कहा- 'जयजीत ज्यादातर राखी के पास आते ही परेशान रहता है क्योंकि मेरे गिफ्ट के बारे में बहुत सोचना पड़ता है।' लेकिन इस बार जयजीत ना केवल गिफ्ट लाए, बल्कि अस्पताल में मुझसे मिलने भी आए।
पढ़ें: पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने कश्मीर पर डाली बुरी नजर, भारतीयों ने ऐसे दिया करारा जवाब
अवनीत आगे बताती हैं कि भाई ने जो किया उससे मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई है। इस साल इससे बड़ा राखी गिफ्ट मेरे लिए कुछ नहीं हो सकता है। वहीं भाई ने मुझे एक स्पेशल गिफ्ट भी दिया है।'
पढ़ें: सोशल मीडिया पर वायरल सेक्रेड गेम्स 2 के मीम्स, गाएतोंडे ने कहा- 'अबे चांद पे है मैं'
गिफ्ट के बारे में अवनीत ने बताया- भाई ने मुझे ब्रेसलेट गिफ्ट किया है। इस गिफ्ट के साथ ही साथ इस खास त्योहार पर मेरा भाई मेरे साथ है। और क्या चाहिए मुझे।' भाई के बारे में अवनीत कहती हैं कि वो मेरा बेस्ट फ्रेंड है और मैं उससे सबकुछ शेयर करती हूं।
पढ़ें: अक्षय कुमार और विद्या बालन के बीच जमकर चले लात- घूंसे, वायरल हुआ मजेदार वीडियो