'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम अभिनेत्री दिव्या भटनागर के अचानक हुए निधन ने पूरी टेलीविजन इंडस्ट्री स्तब्ध रह गई है। किसी के लिए भी यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि दिव्या ने इतनी कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। दिव्या बीते करीब 15 दिनों से कोरोना वायरस से जूझ रही थीं। उनका इलाज भी चल रहा था लेकिन वो इस वायरस के प्रकोप को सह नहीं पाईं और चल बसीं। दिव्या की मौत के बाद अब उनकी दोस्त और अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने एक शॉकिंग खुलासा किया है।
देवोलीना भट्टाचार्जी ने लगाए दिव्या भटनागर के पति पर गंभीर आरोप, बोलीं- 'तू जेल में सड़ेगा'
देवोलीना भट्टाचार्जी, दिव्या भटनागर दोनों बहुत अच्छी दोस्त थीं। देवोलीना ने ही दिव्या के निधन की खबर सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी। वहीं अब देवोलीना ने दिव्या के निधन के बाद एक वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो में देवोलीना ने दिव्या और उनके पति के बारे में कई शॉकिंग खुलासे किए हैं। साथ ही वीडियो के माध्यम से देवोलीना ने दिव्या के पति को फटकार भी लगाई है।
देवोलीन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में देवोलीना फूट फूटकर रोती हुई नजर आ रही हैं। इसवीडियो के जरिए देवोलीना ने बताया है कि दिव्या का निधन कोविड-19 की वजह से हुआ है लेकिन उससे कहीं ज्यादा उनके निधन के वजह उनका मेंटल प्रेशर रही है। दिव्या ने अपनी पर्सनल लाइफ में काफी दुख झेला है। उन्होंने बताया कि दिव्या का पति दिव्या के साथ मारपीट भी करता था।
View this post on Instagram
वीडियो में देवोलीना ने ये शॉकिंग खुलासा भी किया है कि दिव्या के पति गगन पर शिमला में केस दर्ज है। गगन ने करवा चौथ वाले दिन भी दिव्या के साथ मार-पीट की थी। उन्होंने बताया कि गगन शोषण के आरोप में 6 महीने जेल में भी रहा और फिर उसे बेल मिलने के बाद वो बाहर आया था। वहीं गगन के दिव्या के परिवार पर लगाए गए आरोपों को लेकर भी वीडियो में देवोलीना ने उन्हें फटकार लगाई। देवोलिना ने कहा कि 'गगन गबरू और उसकी मां अब जेल में ही सड़ेंगे। मैं उसे एक्सपोज भी कर दूंगी।'
गौरतलब है कि दिव्या भटनागर जब अस्पताल में भर्ती थीं उस दौरान उनके पति गगन गबरू अस्पताल में बी मौजूद नहीं थे। उनके बारे में किसी को भी कोई जानकारी नहीं थीं। हालांकि कुछ दिन बाद गगन ने एक वीडियो के जरिए बताया था कि वो मुंबई से बाहर थे ऐसे में दिव्या के परिवार के लोग उनके ऊपर गलत आरोप लगा रहे हैं।
पढ़ें: कोरोना की चपेट में आईं टेलीविजन की चुलबुली अभिनेत्री, तस्वीर शेयर कर बोलीं- 'भगवान से प्रार्थना कर रही हूं कि...'