बिग बॉस के बाद घर में फिर कैद हुए पारस और शहनाज, इस बार कुछ और है वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे पहले टीवी पर राखी अपना स्वयंवर रचा चुकी हैं, और ये विचार उन्हीं के शो से चलन में आया है। घर में कैद पारस और शहनाज को लुभाने के लिए और शादी के लिए तैयार करने के लिए छः लड़कियां और छः लड़कों को आमंत्रित किया गया है। अंत में जिस किसी के भी साथ जिसकी भी अच्छी बन जाएगी, और सारे टास्कों को पूरा करने में सफलता मिलेगी, अंत में वही इस शो में शादी रचाएंगे।
शादी के फैसला जिंदगी से जुड़े सबसे बड़े फैसलों में से एक है, इसलिए पारस और शहनाज के दोस्त और बिग बॉस के घर में इनके प्रतियोगी रह चुके सिद्दार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई इस दोनों की मदद शादी का फैसला लेने और सही चुनाव करने में मदद करेंगे। हालांकि अंतिम फैसला शहनाज और पारस के हाथ में ही होगा। 13 हफ्तों तक चलने वाले इस शो को शुरुआती दौर में जोशीले और चुलबुले स्टेज कलाकार मनीष पॉल होस्ट करेंगे।
शो का हिस्सा होने पर शहनाज गिल ने कहा, 'सही कहते हैं कि जब एक दरवाजा बंद होता है, तो दूसरा खुलता है। मेरे जीवन में एक नया अध्याय शुरू करने के लिए यह सही समय है, क्योंकि बिग बॉस में मेरी यात्रा समाप्त हो गई है। मैं अपना भविष्य देखने के लिए उत्साहित हूं, लेकिन मैं इस तरह के एक लोकप्रिय मंच पर जीवन बदलने का निर्णय लेने के लिए बहुत नर्वस हूं। मुझे खुशी है कि बिग बॉस की यात्रा से मेरे करीबी दोस्त भी इसका हिस्सा बनेंगे और मैं जिसे करीब से जानती हूं, वह भी उसी अनुभव के साथ मेरे साथ रहेंगे। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मुझे असीम प्यार और समर्थन देंगे।'
शो के लिए अपना उत्साह जाहिर करते हुए पारस छाबड़ा ने कहा, 'यह एक रोमांचक यात्रा है जिसे मैं शुरू करने वाला हूं, और मुझे यह अवसर देने के लिए मैं कलर्स का शुक्रगुजार हूं। मैं निश्चित रूप से थोड़ा नर्वस हूं, लेकिन मैं इस साहसिक कार्य को शुरू करने और मुझसे मेल खाने वाले व्यक्ति को खोजने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मुझे वही प्यार और समर्थन देंगे जो उन्होंने बिग बॉस के इस सीजन के दौरान मुझे दिया है।'
माधुरी दीक्षित और डॉ. नेने की 'कहानी' छोटे परदे पर भी हिट, लेकिन निर्माताओं ने ले डाला ये बड़ा