'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में आसिम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) की लव स्टोरी शुरू हुई थी। आसिम के हिमांशी को प्रपोज करने के बाद उनके परिवार वालों की प्रतिक्रिया भी आ रही थीं। उनके बयानों से ये जाहिर हो रहा था कि उन्हें इन दोनों का रिश्ता पसंद नहीं है। हालांकि इन सब बातों पर पानी तब फिरा जब हिमांशी आसिम के परिवार के साथ फिनाले के बाद पार्टी करती दिखीं। वहीं अब आसिम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में उन्होंने प्रशंसकों से गुजारिश की वो उनके और हिमांशी के रिश्ते का सम्मान करें।
हिमांशी के साथ अपने रिश्ते को लेकर आसिम ने किया पोस्ट, बोले- 'ज्यादातर लोगों की राय खिलाफ थी'
आसिम रियाज ने ये पोस्ट ट्विटर पर साझा किया है। पोस्ट में आसिम ने लिखा- 'मैं आप सभी का सम्मान करता हूं इसलिए मुझे उम्मीद है कि आप लोग भी मेरा सम्मान करेंगे। घर में मेरा सफर टीवी पर दिखाए गए डेढ़ घंटे से ज्यादा चुनौतीपूर्ण था। मैं हिमांशी के साथ जुड़ा क्योंकि वह मेरी तरह ही नकारात्मकता से गुजर रही थी। हम दोनों ने साथ आने का फैसला किया हालांकि ज्यादातर लोगों की राय इसके खिलाफ थी।'
'मुझे खेद है कि अगर किसी को किसी कारण से मेरी और उसकी बातों से दुख पहुंचा है। सम्मान और प्यार के लिए हमेशा अपने प्रशंसकों का आभारी रहूंगा। कृपया मुझे जज करें जितना आप चाहते हैं लेकिन मैं किसके साथ हूं ये जज न करें। आप सभी का सम्मान करता हूं और प्यार करता हूं।'
👇👇👇 pic.twitter.com/MbPiuuEJ4F
हिमांशी खुराना ने हाल ही में आसिम रियाज के सफर और उनके परिवार पर बयान दिया था। हिमांशी ने इंटरव्यू में कहा था- 'हां हम सब चाहते थे कि वो विनर बने, आशा भी कर रहे थे। मेरी तो आंखें भी बंद थीं और दिल की धड़कन बढ़ी हुई थी । लग रहा था कि अभी आसिम का नाम लेंगे और हम सब भागकर जाएंगे। विशाल मेरे पीछे बैठे थे और हम सब चाहते थे। आसिम का परिवार मेरे बगल में बैठा था।'
'जब अचानक नाम लिया तो काफी निराशा हुई लेकिन ठीक है। ट्रॉफी से कुछ नहीं होता, क्योंकि लोग तो हर जगह आसिम का नाम जप रहे थे। तो मेरे हिसाब से वो विनर है। आसिम के परिवार से मिलने के बारे में हिमांशी ने बताया, 'मैं पीछे जाकर खड़ी हो गई थी । मैं वहां ज्यादा किसी से बात नहीं कर रही थी। आसिम की मां बहुत इमोशनल थीं। मैंने उनको जाकर गले लगाया लेकिन आसिम मुझे ही देख रहा था। वो मेरा हाथ पकड़कर अपने परिवार के पास ले गया और उसने कहा कि यही वो लड़की है जिससे आप सबको मिलवाना चाहता था। मैं उस वक्त शरमा रही थी। मैं उसको कह रही थी कि कोई बात नहीं।'
कियारा के टॉपलेस फोटोशूट पर नया विवाद, डब्बू रतनानी पर फोटोग्राफर ने लगाया ये आरोप