स्वतंत्र वीर सावरकर की बायोपिक आखिरकार राष्ट्रीय शहीद दिवस के मौके पर यानी 22 मार्च 2024 को रिलीज हुई और इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में रणदीप हुड्डा ने मुख्य भूमिका निभाई है। साथ ही उन्होंने इस फिल्म के जरिए अपने निर्देशन करियर की भी शुरुआत की। अब हाल ही में, अभिनेता ने करियर के कठिन दौर से गुजरने के बारे में बात की और बताया कि कैसे एक अभिनेता के रूप में असफलताओं ने उनके जीवन में बदलाव किया है।
2 of 5
रणदीप हुड्डा
- फोटो : अमर उजाला
अभिनेता ने अपने हालिया इंटरव्यू में करियर के कठिन दौर के बारे में बताया। रणदीप ने ' बैटल ऑफ सारागढ़ी ' जैसी फिल्मों का सामना करने का जिक्र किया, जहां उन्होंने तीन साल तक पूरी तरह सिख का किरदार निभाने के लिए दाढ़ी बढ़ाई थी और इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की थी, लेकिन फिर भी फिल्म पूरी नहीं हुई।
3 of 5
रणदीप हुड्डा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
रणदीप ने बताया कि यह समय उनके संघर्षपूर्ण था क्योंकि उनके पास तीन साल तक कोई काम नहीं था, वजन बढ़ गया था और उन्हें जीवन में खोया हुआ महसूस होता था। हालांकि, अंत में वह इससे आगे निकल गए, लेकिन उनकी इस हालत को देखकर उनके माता-पिता बहुत चिंतित थे। इसके बाद वह 'एक्सट्रैक्शन' पर काम करने के लिए आगे बढ़े। इसके बावजूद उन्होंने खुद को लंबे समय तक उसी कठिन परिस्थिति में पाया था।
4 of 5
रणदीप हुड्डा
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता का मानना है कि अगर उन्होंने शुरुआत में ही सफलता हासिल कर ली होती तो आज वे एक सफल अभिनेता नहीं बन पाते। उन्होंने बताया कि उनकी शुरुआती असफलताओं ने उन्हें आगे बढ़ने में मदद की है। उन्होंने जिस संघर्ष का सामना किया, उसने उन्हें और अधिक मेहनत करने और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी खुद को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया था।
5 of 5
स्वातंत्र्य वीर सावरकर रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की बात करें तो इसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। यह फिल्म जी स्टूडियोज, आनंद पंडित, रणदीप हुड्डा, संदीप सिंह और योगेश राहर द्वारा निर्मित और रूपा पंडित, सैम खान, अनवर अली, पांचाली चक्रवर्ती द्वारा सह-निर्मित है।
Box Office Report: वीकएंड पर स्वातंत्र्य वीर सावरकर की कमाई में सुधार, जानें मडगांव एक्सप्रेस-योद्धा का हाल