फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashmika Mandanna: डीपफेक वीडियो के मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी से गदगद रश्मिका, दिल्ली पुलिस का जताया आभार

Sun, 21 Jan 2024 08:02 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 21 Jan 2024 08:02 AM IST
सार

रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो का मुख्य आरोपी बीते दिन पकड़ा गया। इस पर अभिनेत्री ने पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही दिल्ली पुलिस का आभार जताया है। 

विज्ञापन
Rashmika Mandanna glad by arrest deepfake video mastermind express gratitude to Delhi Police on Social media
रश्मिका मंदाना डीपफेक वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल करने वालों को बीते दिन एक बड़ा सबक मिला। सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय कुछ अराजकतत्व बीते कुछ दिनों से मनोरंजन जगत के सितारों का डीपफेक वीडियो बना रहे हैं, साथ ही इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर उन्हें बदनाम करने की जी-तोड़ कोशिश कर रहे हैं। सबसे पहले इस डीपफेक वीडियो की शिकार नेशनल क्रश और साउथ हसीना रश्मिका मंदाना हुई थीं। अभिनेत्री के वायरल डीपफेक वीडियो ने मनोरंजन जगत के सितारों समेत आम लोगों की चिंता भी बढ़ा दी थी। हालांकि, मामला सामने आने के बाद से ही दिल्ली पुलिस आरोपी की तलाश में थी। बीते दिन पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी। मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी से रश्मिका मंदाना खुश हैं। साथ ही पोस्ट कर दिल्ली पुलिस की तारीफ करती नजर आई हैं। 

Rashmika Mandanna glad by arrest deepfake video mastermind express gratitude to Delhi Police on Social media
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपने डीपफेक वीडियो से जुड़े मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। अभिनेत्री ने कहा कि वह उन लोगों के प्रति वास्तव में आभारी हैं, जिन्होंने डीपफेक वीडियो के मास्टरमाइंड ईमानी नवीन को आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया। रश्मिका मंदाना ने पोस्ट कर लिखा, 'दिल्ली पुलिस के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करती हूं। जिम्मेदार लोगों को पकड़ने के लिए धन्यवाद। उस समुदाय के लिए वास्तव में आभारी हूं, जो मुझे प्यार, समर्थन और मेरी रक्षा करता है।'

Rashmika Mandanna glad by arrest deepfake video mastermind express gratitude to Delhi Police on Social media
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

रश्मिका मंदाना ने आगे जोड़ा, 'लड़कियों और लड़कों अगर आपकी सहमति के बिना कहीं भी आपकी छवि का इस्तेमाल किया जाता है या उससे छेड़छाड़ की जाती है तो यह गलत है। मुझे उम्मीद है कि आप ऐसे लोगों से घिरे हुए हैं जो आपका समर्थन करेंगे और कार्रवाई की जाएगी।'

Rohit Shetty: रोहित शेट्टी के डेब्यू में अजय देवगन ने की थी मदद, निर्देशक ने बताई करियर से जुड़ी दिलचस्प बातें

विज्ञापन
विज्ञापन
Rashmika Mandanna glad by arrest deepfake video mastermind express gratitude to Delhi Police on Social media
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल 6 नवंबर को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जारा पटेल का चेहरा मॉर्फ्ड कर उस पर चर्चित अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का चेहरा लगा दिया गया। रश्मिका ने दिल्ली पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को पकड़ा था। अब पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पर पहले भी कई साइबर से संबंधित मामलों में शामिल रहा है। वह एक वृद्ध महिला को डिजिटल रूप से बंधक भी बना चुका है।

Ram Mandir: श्रीराम से खास जुड़ाव महसूस करते हैं गुरमीत, बोले- मेरे पिता का नाम सीताराम, मां का नाम शबरी है

विज्ञापन
Rashmika Mandanna glad by arrest deepfake video mastermind express gratitude to Delhi Police on Social media
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

काम के मोर्चे पर रश्मिका मंदाना 'पुष्पा 2: द रूल' में श्रीवल्ली के रूप में अपनी भूमिका को फिर से दोहराने के लिए तैयार हो रही है, जो 2021 के एक्शन ड्रामा 'पुष्पा: द राइज' की बहुप्रतीक्षित अगली कड़ी है। इस सीक्वल में अल्लू अर्जुन, फहद फासिल, जगपति बाबू, प्रकाश राज, सुनील और अन्य महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। रश्मिका मंदाना, राहुल रवींद्रन की आगामी फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' का भी हिस्सा हैं।

VC 571: गढ़वाल राइफल्स के बलिदानी गब्बर की बायोपिक परदे पर उतरने को तैयार, यहां पढ़िए पूरी जानकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed