संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' 1 मई को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होने के बाद से ही लोगों का ध्यान खींच रही है। साथ ही, उनकी भांजी अभिनेत्री शर्मिन सेगल भी चर्चा में हैं। सीरीज की रिलीज के बाद शर्मिन को न केवल उनके अभिनय के लिए बल्कि उनके प्रमोशनल इंटरव्यू के लिए भी ट्रोल किया गया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि वे अपने 'हीरामंडी' को-स्टार्स के साथ बुरा व्यवहार कर रही हैं। अब इसको लेकर अभिनेत्री ने चुप्पी तोड़ी है।
2 of 5
शर्मिन सेगल
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, इंडिया टुडे को दिए एक साक्षात्कार में शर्मिन ने इस बारे में बात की है। अभिनेत्री ने बताया कि कैसे ऋचा चड्ढा और अदिति राव हैदरी जैसी उनकी सह-कलाकारों ने सभी ट्रोलिंग के बीच उनके लिए खड़े होने का साहस दिखाया। उन्होंने कहा, "मैं देखती हूं कि मेरे सह-कलाकार मेरे समर्थन में आगे आए। यह जानकर खुशी होती है कि वे मेरे बारे में ऐसा ही महसूस करते हैं। उनमें से कुछ ने व्यक्तिगत रूप से भी मुझसे संपर्क किया, लेकिन सार्वजनिक मंचों पर मेरे लिए आगे आने के लिए, मुझे ऐसा लगता है कि मैं जाकर उन्हें गले लगाना चाहती हूं।"
3 of 5
शर्मिन सेगल
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा, "अदिति मेरा ख्याल रखती हैं। मैं उनका ख्याल रखती हूं... वह उन लोगों में से एक हैं, जिन्होंने इस पूरे महीने में सबसे अधिक मुझे फोन किया, हालचाल पूछे और कंफर्म किया कि मैं ठीक हूं। मैं उनसे प्यार करती हूं। यह अदिति के साथ मेरी दोस्ती को गलत तरह से पेश किया गया है। मेरे मन में उनके लिए केवल सम्मान है।"
4 of 5
शर्मिन सेगल
- फोटो : सोशल मीडिया
शर्मिन ने कहा, "मुझे लगता है कि किसी को जाने बिना उसके बारे में निर्णय करना या उसे बुरा, असभ्य या अपमानजनक व्यक्ति करार देना गलत है। मुझे लगता है कि यह अनुचित है, और यह मुझे कुछ मायनों में परेशान करता है। मेरे लिए, कोई कमेंट सेक्शन में किसी व्यक्ति को अच्छे या बुरे के रूप में परिभाषित नहीं कर सकता क्योंकि वे लोग मुझे नहीं जानते हैं।"
5 of 5
शर्मिन सेगल
- फोटो : इंस्टाग्राम
शर्मिन को 'हीरामंडी' में आलमजेब के किरदार को आलोचकों और प्रशंसकों से मिली-जुली नकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलीं। इस पर अभिनेत्री ने कहा, "मुझे लगता है कि मुझे जाने बिना मुझे बुरा, असभ्य या अपमानजनक व्यक्ति के रूप में आंकना या लेबल करना गलत है।
Suniel Shetty: सुनील शेट्टी कभी नहीं बेचेंगे अपना फार्महाउस या घर, बोले- मेरे लिए वह प्रॉपर्टी नहीं इमोशन है