शहनाज गिल बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। शहनाज ‘किसी का भाई किसी की जान’ में जल्द ही नजर आने वाली हैं। हाल ही में, बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में बॉलीवुड सेलेब्स का तांता लग गया था। फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े दिग्गज सितारे इस पार्टी में शामिल हुए थे। अब इस दौरान कुछ ऐसा हुुआ, जिसे देख लोगों को भी यकीन नहीं हुआ। तो चलिए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है।
Rashami Desai: बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में रश्मि ने किया शहनाज को इग्नोर, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल
बीती रात को बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में कई सेलेब्स नजर आए। सोशल मीडिया पर बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी की वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इस दौरान सबसे ज्यादा शहनाज गिल को देखकर रश्मि देसाई का रिएक्शन काफी वायरल हो रहा और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन रहा है। तो आपको बताते कि आखिर इफ्तार पार्टी में हुआ क्या था।
View this post on Instagram
टीवी जगत की जानी मानी अभिनेत्री रश्मि देसाई बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में पहुंचीं। इस वक्त वह किसी से बात कर रही थीं कि तभी सामने से शहनाज गिल की एंट्री हुई, जिसे देख रश्मि देसाई तुरंत वहां से चली गईं और फोन पर किसी से बात करने लगीं। शहनाज ने उस दौरान सभी को हेलो किया, लेकिन रश्मि के रवैये की वजह से शहनाज उनसे नहीं मिली।
Bindu: विलेन की चहेती बिंदु ने नेगेटिव किरदार निभाकर लूटी महफिल, खलनायिका बन लोगों के दिलों पर किया राज
रश्मि का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह शहनाज को नजरअंदाज करते नजर आ रही हैं। रश्मि की इस वीडियो पर यूजर्स अपना खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मैडम की दुश्मनी लगता है खत्म नहीं हुई है। दूसरे यूजर ने लिखा, हद है रश्मि अब तो नार्मल हो जाओ, यह कोई गेम नहीं है। एक और यूजर ने लिखा, रश्मि, शहनाज के स्टारडम से जल रही हैं।
Ranbir-Alia: रणबीर ने आलिया को दिया इतना महंगा तोहफा, इतने में एक लग्जरी घर खरीद सकते हैं आप
आपको बता दें कि रश्मि देसाई और शहनाज गिल एक साथ ‘बिग बॉस 13’ में नजर आई थीं। दोनों के बीच उस समय काफी झगड़ा भी हुआ था और अक्सर उनके बीच तू-तू मैं-मैं होती रहती थी। यही नहीं, रश्मि सिद्धार्थ शुक्ला की गर्लफ्रेंड भी रह चुकी हैं और बिग बॉस के घर वह सिद्धार्थ के काले चिट्ठे खोल चुकी हैं।