पिछले कुछ वर्षो में अभिनेता से निर्देशक बने कलाकारों पर नजर डाले तो निर्देशक के रूप में आर माधवन को ही सबसे अधिक सफलता मिली है। बीते शुक्रवार को को सिनेमाघरों में दो फिल्में 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' और 'मडगांव एक्सप्रेस' रिलीज हुई हैं। 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' से अभिनेता रणदीप हुड्डा निर्देशन करियर की शुरुआत कर रहे हैं और 'मडगांव एक्सप्रेस' में अभिनेता कुणाल खेमू निर्देशक बने हैं। आइए नजर डालते हैं अभिनेता से निर्देशक बने कुछ प्रमुख कलाकारों की फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर..
2 of 11
रणदीप हुड्डा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणदीप हुड्डा
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की बायोपिक 'स्वातंत्र्यवीर सावरकर' से की। अपनी पहली ही फिल्म से रणदीप हुड्डा ने यह साबित कर दिया कि वह एक काबिल निर्देशक हैं। इस फिल्म में उनके अभिनय की जमकर तारीफ हो ही रही है, साथ ही उनके निर्देशन कौशल की भी खूब तारीफ हुई है। इस फिल्म का निर्माण और लेखन भी रणदीप हुड्डा ने किया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की ओपनिंग मराठी में बहुत अच्छी बताई जा रही है, हिंदी में फिल्म को उतना अच्छा प्रतिसाद नहीं मिला है।
Swatantrya Veer Savarkar Review: रणदीप हुड्डा की नई सिनेमाई क्रांति, देखिए किसने ‘मार दी’ सावरकर की कहानी
3 of 11
कुणाल खेमू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कुणाल खेमू
अभिनेता से निर्देशक बने कुणाल खेमू की भी फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के साथ सिनेमाघरों में 22 मार्च को रिलीज हुई है। कुणाल खेमू के निर्देशन के हिसाब से देखें तो यह औसत दर्जे की फिल्म है। इस फिल्म में कुणाल खेमू भी एक दृश्य में नजर आते हं। इस फिल्म से जिस तरह की उम्मीद कुणाल खेमू के प्रशंसक कर रहे थे, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को वैसी सफलता मिलती नहीं दिख रही है। फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है।
4 of 11
अजय देवगन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन
अभिनेता अजय देवगन अब तक चार फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। लेकिन जितने काबिल वह अभिनेता है उतने काबिल निर्देशक नहीं बन पाए। अजय देवगन ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत साल 2009 में रिलीज फिल्म 'यू मी और हम' से की, इसके बाद उन्होंने 'शिवाय', 'रनवे 34' और पिछले साल रिलीज फिल्म 'भोला' का निर्देशन किया। उनके निर्देशन में बनी अब तक चारों फिल्में दर्शकों की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी।
5 of 11
रितेश देशमुख
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रितेश देशमुख
अभिनेता रितेश देशमुख ने मराठी फिल्म 'वेद' से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा। मराठी भाषा की यह सबसे सफल फिल्म रही है। साल 2022 में रिलीज यह मराठी सिनेमा की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। बाद में इस फिल्म को हिंदी में डब करके स्टार गोल्ड पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म में रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा की लीड भूमिकाएं थी। रितेश इन दिनों छत्रपति शिवाजी की कहानी पर आधारित फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।