Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Ram Mandir Jackie Shroff brings Lord Ram idol from Ayodhya he returned barefoot pose with Vivek Oberoi
{"_id":"65af36b620bb1fb897098418","slug":"ram-mandir-jackie-shroff-brings-lord-ram-idol-from-ayodhya-he-returned-barefoot-pose-with-vivek-oberoi-2024-01-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: भगवान राम की मूर्ति लेकर बिना चप्पल अयोध्या से वापस लौटे जैकी श्रॉफ, विवेक ओबेरॉय के साथ दिए पोज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ram Mandir: भगवान राम की मूर्ति लेकर बिना चप्पल अयोध्या से वापस लौटे जैकी श्रॉफ, विवेक ओबेरॉय के साथ दिए पोज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 23 Jan 2024 09:17 AM IST
सार
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद देर रात सेलेब्स मुंबई वापस लौट आए। इस दौरान सभी सितारों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जैकी श्रॉफ प्राण प्रतिष्ठा में बिना चप्पल के शामिल हुए।
विज्ञापन
1 of 5
जैकी श्रॉफ और विवेक ओबेरॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अयोध्या में भगवान श्रीराम के आगमन का इंतजार पूरा हो गया है। बीते दिन 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। इस मौके पर पूरे देश में खुशी का माहौल है। हर कोई इस क्षण बेसब्री से इंतजार कर रहा था। इस शुभ अवसर पर तमाम बॉलीवुड हस्तियां भी अयोध्या पहुंची थीं, जो इस ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद देर रात सेलेब्स मुंबई वापस लौट आए। इस दौरान सभी सितारों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जैकी श्रॉफ प्राण प्रतिष्ठा में बिना चप्पल के शामिल हुए। मुंबई वापसी पर विवेक ओबेरॉय ने इसका खुलासा किया।
2 of 5
जैकी श्रॉफ और विवेक ओबेरॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
जैकी श्रॉफ का ऐसा करना, इस अवसर के आध्यात्मिक महत्व के प्रति उनकी गहरी श्रद्धा और ईमानदार प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में अपनी उपस्थिति के बाद जैकी श्रॉफ न केवल यादें बल्कि भगवान राम की एक मूर्ति लेकर मुंबई वापस लौटे हैं। इस दौरान जैकी के साथ विवेक ओबेरॉय भी नजर आए। विवेक ने ही पैपराजी से बात कर उन्हें बताया कि जैकी श्रॉफ बिना चप्पल के कार्यक्रम में शामिल हुए और ऐसे ही वापस लौटे हैं।
दोनों अभिनेताओं ने पैपराजी के सामने चेहरे पर मुस्कान और होठों पर श्री राम का जाप करते हुए पोज दिए। जैकी श्रॉफ का ये भाव दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जैकी श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में मुंबई में जैकी श्रॉफ ने एक दिल छू लेने वाला भाव प्रदर्शित किया था। एक वीडियो सामने आया था, जिसमें अभिनेता मुंबई में भगवान राम मंदिर की सीढ़ियों की सफाई करते हुए दिखाई दे रहे थे। उनका यह वीडियो लोगों को बेहद पसंद आया था। वीडियो में जैकी को समर्पण की गहरी भावना के साथ सावधानीपूर्वक कचरा इकट्ठा करते और मंदिर परिसर को धोने के काम में पूरे दिल से डूबे हुए देखा गया।
विज्ञापन
5 of 5
अयोध्या राम मंदिर में बॉलीवुड सितारे
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद, देशभर में कई मंत्रियों और मशहूर हस्तियों ने मंदिरों में स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया। बीते दिन अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर के अभिषेक समारोह में इंडस्ट्री की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।