साउथ सिनेमा के जाने माने एक्टर अर्जुन सरजा की बेटी ऐश्वर्या और थम्बी रमैया के बेटे उमापति हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई रही हैं। फैंस को दोनों की शादी की तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं। इसी बीच ऐश्वर्या अर्जुन और उमापति रमैया के रिसेप्शन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। दोनों के रिसेप्शन समारोह में इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियां और राजनेता भी शामिल हुए।
Aishwarya-Umapathy: ऐश्वर्या-उमापति के रिसेप्शन में रजनीकांत समेत कई सितारे हुए शामिल, CM स्टालिन भी रहे मौजूद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 17 Jun 2024 12:43 PM IST
सार
ऐश्वर्या अर्जुन और उमापति रमैया के शादी के रिसेप्शन में रजनीकांत, प्रभुदेवा, लोकेश कनगराज और जैकी श्रॉफ समेत तमाम सितारे शामिल हुए। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। खबर के मुताबिक दोनों की रिसेप्शन पार्टी 14 जून को हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन