फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pushpa 2 The Rule: allu arjun and rashmika mandanna Movie Trailer release date announced know details

Pushpa 2 Trailer: आखिर हो ही गया एलान, इस दिन और इस शहर में दस्तक देगा अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का ट्रेलर

Mon, 11 Nov 2024 04:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 11 Nov 2024 04:19 PM IST
सार

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इससे पहले फिल्म का ट्रेलर भव्य स्तर पर रिलीज किया जाएगा। इसकी ट्रेलर रिलीज की तारीख का एलान आज सोमवार को कर दिया गया है।

विज्ञापन
Pushpa 2 The Rule: allu arjun and rashmika mandanna Movie Trailer release date announced know details
Pushpa-2 The Rule - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म 'पुष्पा-2 द रूल' इस साल की बहु प्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म अगले महीने दिसंबर में रिलीज होगी। इससे पहले इस महीने इसका ट्रेलर जारी किया जाएगा। इसकी तारीख का आज सोमवार को मेकर्स ने एलान कर दिया है। साथ ही वह ठिकाना भी बताया है, जहां ट्रेलर रिलीज होगा।
विज्ञापन

Pushpa 2 The Rule: allu arjun and rashmika mandanna Movie Trailer release date announced know details
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

न मुंबई, न हैदराबाद...इस शहर पहुंचेगा पुष्पाराज
फिल्म पुष्पा 2 का ट्रेलर न तो मायनगरी मुंबई में रिलीज होगा और न ही हैदराबाद या दिल्ली में। इस फिल्म का ट्रेलर बिहार की राजधानी पटना में रिलीज होगा। और वह तारीख है 17 नवंबर 2024।  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mythri Movie Makers (@mythriofficial)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Pushpa 2 The Rule: allu arjun and rashmika mandanna Movie Trailer release date announced know details
पुष्पा 2: द रूल - फोटो : सोशल मीडिया

भव्य इवेंट का होगा आयोजन
मैत्री मूवीज मेकर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का पोस्टर साझा किया गया है। हाथ में बंदूक थामे अल्लू अर्जून पूरे रौब में नजर आ रहे हैं। इसके साथ लिखा है, 'सिनेमाघरों में उत्सव का प्रारंभ होने से पहले एक जोरदार धमाका होगा'। फिल्म का ट्रेलर 17 नवंबर को शाम 6 बजकर 3 मिनट पर लॉन्च होगा। इसके लिए पटना में भव्य इवेंट का आयोजन किया जाएगा। 
Actress Item Numbers: पुष्पा 2 द रूल में होगा श्रीलीला का स्पेशल सॉन्ग, ये अभिनेत्रियां कर चुकी हैं आइटम नंबर

विज्ञापन

Pushpa 2 The Rule: allu arjun and rashmika mandanna Movie Trailer release date announced know details
'पुष्पा 2' - फोटो : इंस्टाग्राम

यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
ट्रेलर रिलीज डेट का एलान होने के साथ ही यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक तरफ अल्लू के फैंस का उत्साह चरम पर है। वहीं, कुछ यूजर्स इसके हालिया पोस्टर को केजीएफ की कॉपी बता रहे हैं।  अल्लू के एक फैन ने लिखा, 'पुष्पा नाम नहीं, ब्रांड है'। एक अन्य फैन ने लिखा, 'अब तो सेलिब्रेशन का समय है'। अल्लू अर्जुन की यह फिल्म साल 2021 में आई 'पुष्पा' का ही सीक्वल है। इसका पहला पार्ट ब्लॉकबस्टर था। अब 'पुष्पा-2 द रूल' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसे पैन इंडिया स्तर पर रिलीज किया जाएगा।
South SuperStars: मालदीव में एक साथ नजर आए ये साउथ सुपरस्टार्स, प्रशंसकों ने की लुक्स की तारीफ

सबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed