फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prabhas New Movie: अगस्त में होगा प्रभास की नई फिल्म का एलान, हनु राघवपुडी करेंगे निर्देशन

Thu, 25 Jul 2024 09:14 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 25 Jul 2024 09:14 AM IST
सार

अभिनेता प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहरा रही है। प्रभास समेत फिल्म के तमाम कलाकार इसके प्रदर्शन से गदगद है। इसी बीच, अब प्रभास की नई फिल्म को लेकर जानकारी आना शुरू हो गई है। उनकी नई फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू हो जाएगी।
 
विज्ञापन
Prabhas New Movie will be announced in August 2024 Hanu Raghavapudi will direct this romantic drama film
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas

प्रभास जल्द ही हनु राघवपुडी के निर्देशन में बन रही फिल्म में अभिनय करते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म पर ताजा अपडेट आ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का एलान 22 अगस्त, 2024 को किया जाएगा। इतना ही नहीं फिल्म की शूटिंग भी उसी दिन शुरू हो जाएगी।

Prabhas New Movie will be announced in August 2024 Hanu Raghavapudi will direct this romantic drama film
हनु राघवपुडी - फोटो : इंस्टाग्राम @hanurpudi

हनु राघवपुडी की यह फिल्म रोमांटिक ड्रामा होगी। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग के लिए सेट बनाने का काम जारी है। 'सलार' और 'कल्कि 2898 एडी' में एक्शन के बाद अब प्रभास के प्रशंसक उनका रोमांटिक अंदाज देखने के लिए उतावले हो रखे हैं। प्रभास द्वारा फिल्म की शूटिंग के लिए तारीख तय किए जाने की भी चर्चा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas New Movie will be announced in August 2024 Hanu Raghavapudi will direct this romantic drama film
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas

हाल ही में, खबर आई थी कि पाकिस्तानी अभिनेत्री सजल अली भी प्रभास की इस फिल्म में अभिनय करती नजर आएंगी। वो इससे पहले 'मॉम' में भी काम कर चुकी हैं। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक एलान होना बाकी है। प्रभास की बात करें तो वो 'कल्कि 2898 एडी' के बाद से ब्रेक पर चल रहे हैं। वो अपनी नई फिल्म 'द राजा साब' से भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इसका निर्देशन मारुति द्वारा किया जा रहा है। प्रभास अगले महीने से इसकी शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे।

विज्ञापन
Prabhas New Movie will be announced in August 2024 Hanu Raghavapudi will direct this romantic drama film
द राजा साब - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

प्रभास 'द राजा साब' और हनु राघवपुडी की फिल्म के अलावा 'एनिमल' और 'कबीर सिंह' के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' में काम करते दिखाई देंगे। फिलहाल इसका काम अटका हुआ है, जिसके चलते प्रभास अपनी बाकी दोनों फिल्मों को निपटाने की कोशिश में हैं। 

Maithili Thakur Birthday: भजन और लोकगीत गाकर बनाई पहचान, अब अजय देवगन की इस फिल्म में सुनाई देगी सुरीली आवाज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed