इस हफ्ते भी ओटीटी पर देखने लायक बहुत कुछ है। वीकएंड की छुट्टी का मजा उठाने के लिए आप भी तैयार हो जाइए, क्योंकि इस सप्ताहांत पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई तरह की धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिसमें बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों तरह के विषय शामिल होंगे। ऐसे में चलिए बताते हैं आपको कि इस वीकएंड आप कहां, किस फिल्म या वेब सीरीज का मजा ले सकते हैं...
2 of 5
फ्रीडम एट मिडनाइट
- फोटो : इंस्टाग्राम
फ्रीडम एट मिडनाइट
वेब सीरीज भारत के स्वतंत्रता संग्राम की रोमांचक कहानी पर केंद्रित होगी। यह इसी नाम की किताब पर आधारित है। यह उस दौर की धार्मिक और सामाजिक-राजनीतिक गतिशीलता पर केंद्रित होगी। फिल्म में चिराग वोहरा, आरिफ जकारिया, ल्यूक मैकगिबनी, राजेंद्र चावला, इरा दुबे और सिद्धांत गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'फ्रीडम एट मिडनाइट' 15 नवंबर को सोनी लिव पर रिलीज होने वाली है।
3 of 5
पैठणी
- फोटो : इंस्टाग्राम: @Zee5
'पैठणी'
वेब सीरीज 'पैठणी' एक कारीगर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने हाथ से बनाई गई पैठणी साड़ियों के लिए मशहूर है। जब वह रिटायर होने का फैसला करती है तो उसकी बेटी उसे जीवन भर का तोहफा देने का फैसला करती है, आखिरी पैठणी जो उसने बुनी थी। इस सीरीज में मृणाल कुलकर्णी, ईशा सिंह और शिवम भार्गव मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'पैठणी' 15 नवंबर, 2024 को जी5 पर रिलीज होगी।
4 of 5
जेक पॉल वर्सेज माइक टायसन
- फोटो : इंस्टाग्राम
जेक पॉल वर्सेज माइक टायसन
'जेक पॉल वर्सेज माइक टायसन' महासंग्राम के लिए तैयार हो जाइए। बॉक्सिंग के दिग्गज माइक टायसन का सामना सोशल मीडिया सेंसेशन से बॉक्सर बने जेक पॉल से होगा। इस रोमांचक मुकाबले को 'बैटल ऑफ जनरेशन' नाम दिया गया है, जिसमें 57 वर्षीय बॉक्सिंग आइकन का मुकाबला 27 वर्षीय यूट्यूब पर्सनालिटी से प्राइज फाइटर बने जैक पॉल से होगा। यह मुकाबला 15 नवंबर, 2024 को नेटफ्लिक्स पर देखने के लिए उपलब्ध होगा।
5 of 5
युद्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम @siddhantchaturvedi
युद्रा
'युद्रा' एक बदले की कहानी है, सिद्धांत चतुर्वेदी, मालविका मोहनन और राघव जुयाल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में राघव ने खलनायक की भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन रवि उदयवार ने किया है और श्रीधर राघवन ने इसे लिखा है। इसे फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने निर्मित किया है। यह फिल्म 15 फरवरी से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।