अपनी अगली फिल्म 'रात अकेली है' के बिजी शूटिंग शेड्यूल के बीच बॉलीवुड स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी वापस मुंबई लौट आए हैं। नवाज को यहां सान्या मल्होत्रा की तस्वीरें खींचते हुए स्पॉट किया गया। नवाजुद्दीन यहां अपनी फिल्म फोटोग्राफ का प्रमोशन कर रहे थे।
2 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सान्या मल्होत्रा और डायरेक्टर रितेश बत्रा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
डायरेक्टर रितेश बत्रा की फिल्म फोटोग्राफ रिलीज को तैयार है। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान निर्देशक रितेश बत्रा में नवाजुद्दीन के चेहरे का मास्क पहने हुए नजर आए।
3 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सान्या मल्होत्रा और डायरेक्टर रितेश बत्रा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
इवेंट के दौरान नवाजुद्दीन ने इस अनोखे अंदाज में फिल्म का नया गाना 'तुमने मुझे देखा' लॉन्च किया। फिल्म 'तीसरी मंजिल' के क्लासिक गीत 'तुमने मुझे देखा' को रीक्रिएट करते हुए मेकर्स ने मूल गाने का चार्म बरकरार रखा है कोई बड़ा बदलाव नहीं किया। इस गाने को सुनकर और देखकर गुजरे जमाने की यादें ताजा होती हैं।
4 of 5
Sanya Malhotra
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
बता दें कि 'लंचबॉक्स' की सफलता के बाद रितेश बत्रा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर साथ दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में नवाज फोटोग्राफर की भूमिका अदा कर रहे हैं, वहीं सान्या एक कॉलेज गर्ल बनी हुईं हैं। ये फिल्म 15 मार्च को रिलीज होगी।
5 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सान्या मल्होत्रा