Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Mahima Chaudhry Shares Heartwarming Note To Hina Khan After She Reveals Her Breast Cancer Diagnosed See Post
{"_id":"667fb7a77f9ea276d308877a","slug":"mahima-chaudhry-shares-heartwarming-note-to-hina-khan-after-she-reveals-her-breast-cancer-diagnosed-see-post-2024-06-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hina Khan: हिना के ब्रेस्ट कैंसर पर महिमा चौधरी की प्रतिक्रिया, प्रोत्साहन बढ़ाते हुए कही दिल छू लेने वाली बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Hina Khan: हिना के ब्रेस्ट कैंसर पर महिमा चौधरी की प्रतिक्रिया, प्रोत्साहन बढ़ाते हुए कही दिल छू लेने वाली बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 29 Jun 2024 12:58 PM IST
सार
हिना खान को प्रोत्साहन देते हुए महिमा चौधरी ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आपको मेरा बहुत सारा प्यार और शक्ति भेज रही हूं। आप मेरी बहादुर हैं, हिना। आप एक योद्धा हैं और मुझे पता है कि आप ठीक हो जाएंगी। आपके पास लाखों लोग हैं, जो आपको शुभकामनाएं दे रहे हैं।'
टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। वह कैंसर की तीसरी स्टेज पर हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर उन्होंने इसकी जानकारी दी है। इस खबर ने सभी को हिला कर रख दिया है। फैन से लेकर मनोरंजन जगत के सितारे इस खबर को सुन हैरान रह गए हैं। अब इस पर बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है। महिमा स्तन कैंसर से पीड़ित हो चुकी हैं।
2 of 5
महिमा चौधरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
हिना खान को प्रोत्साहन देते हुए महिमा चौधरी ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आपको मेरा बहुत सारा प्यार और शक्ति भेज रही हूं। आप मेरी बहादुर हैं, हिना। आप एक योद्धा हैं और मुझे पता है कि आप ठीक हो जाएंगी। आपके पास लाखों लोग हैं, जो आपको शुभकामनाएं दे रहे हैं।' इसके साथ ही उन्होंने साथ में कई लाल दिल वाले इमोजी भी साझा किए हैं। गौरतलब है कि महिमा चौधरी ने 2022 में अनुपम खेर द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में अपने ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ने की बात बताई थी। वह अब पूरी तरह से कैंसर मुक्त हैं और कई लोगों के लिए आशा की किरण हैं।
3 of 5
हिना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री के पोस्ट पर मौनी रॉय, नकुल मेहता, जेनिफर विंगेट, करिश्मा तन्ना समेत कई सितारे कमेंट कर उनका प्रतिसाहन बढ़ा चुके हैं। वहीं फैंस भी अभिनेत्री के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। हिना खान ने बीते दिने शुक्रवार, 28 मई को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए अपने ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी दी।
उन्होंने लिखा, 'हैलो, हाल ही में फैली अफवाहों के मद्देनजर मैं सभी हिनाहॉलिक्स और उन सभी लोगों के साथ कुछ महत्वपूर्ण जानकारी साझा करना चाहती हूं, जो मुझे बेहद प्यार करते हैं और मेरी परवाह करते हैं। जांच में मुझे कैंसर का पता चला है, जो तीसरी स्टेज पर है। इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में मैं सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं। मैं मजबूत हूं और दृढ़ हूं। मैं इस बीमारी से ठीक होने के लिए मजबूती से डटी हुई हूं।'
'मेरा इलाज पहले ही शुरू हो चुका है। मैं इससे उबरने के लिए और भी मजबूत होकर सामना कर रही हूं और ठीक होने के लिए हर संभव कोशिश करने के लिए तैयार हूं। मैं आप सभी से इस मुश्किल वक्त में निजता का सम्मान करने का आग्रह करती हूं। मैं आपके प्यार, ताकत और आशीर्वाद के लिए तले दिल से शुक्रगुजार हूं। आपके व्यक्तिगत अनुभव, किस्से और सुझाव मेरे लिए इस यात्रा में वाकई बहुत मायने रखेंगे। मैं, अपने परिवार और प्रियजनों के साथ इस वक्त में सकारात्मक हूं। ऊपर वाले की कृपा से मैं इस मुश्किल और चुनौती पर जीत हासिल कर लूंगी और पूरी तरह सेहतमंद हो जाऊंगी। अपना प्यार, आशीर्वाद बनाए रखें और दुआ करें।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।