SS Rajamouli: वोट डालने के लिए दुबई से हैदराबाद आए राजामौली, एयरपोर्ट से सीधे पहुंचे पोलिंग बूथ
फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली ने आज मतदान किया। वे वोट डालने के लिए दुबई से सीधे हैदराबाद पहुंचे। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की है।
विस्तार
लोकतंत्र का उत्सव चल रहा है। आज चौथे चरण के लिए मतदान हो रहे हैं। इस कड़ी में आज तेलंगाना की भी 17 लोकसभा सीटों पर वोटिंग है। फिल्म निर्देशक एसएस राजमौली ने भी अपने मत का प्रयोग किया। इसके लिए वे खासतौर से दुबई से वतन लौटे। वोट डालने की उनकी यात्रा काफी दिलचस्प रही। एसएस राजामौली ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि वे आज सोमवार सवेरे दुबई से लौटे हैं और एयरपोर्ट से सीधे पोलिंग बूथ पहुंचे।
Bharti Singh Health Update: भारती सिंह को अस्पताल से मिली छुट्टी, सर्जरी के बाद पेट से निकली ‘पथरी’ दिखाई
बोले- 'आपने मतदान किया'
एसएस राजामौली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) से एक तस्वीर साझा की है। इसमें वे अपनी पत्नी रमा राजामौली के साथ नजर आ रहे हैं। मशहूर निर्देशक इसमें वोटिंग के बाद उंगली पर लगी नीली स्याही दिखाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'दुबई से उड़ान भरी...एयरपोर्ट से सीधे पोलिंग बूथ पहुंचा, इसलिए चेहरे पर थकान नजर आ रही है। वोट डाल दिया गया है। आपने वोट किया?'
Flew from Dubai… Rushed to the polling booth directly from the airport, hence the tired looks..🙂
Done!
YOU? pic.twitter.com/kQUwa1ADG6— rajamouli ss (@ssrajamouli) May 13, 2024
यूजर्स ने की निर्देशक की तारीफ
राजामौली की इस पोस्ट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। मतदान के प्रति उनके समर्पण और जुनून की यूजर्स तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वोट डालने की आपकी कमिटमेंट गजब की है। आप एयरपोर्ट से सीधे बूथ पर आए। जागरुक नागरिक का यही कर्तव्य है'। एक यूजर ने पूछा, 'आप किसे वोट दोगे?' एक अन्य यूजर ने सवाल किया, 'यह वाकई तारीफ की बात है। सभी को आपसे सीखना चाहिए'।
#WATCH | Telangana: Oscar-winning music composer and Padma Shri awardee, MM Keeravani casts his vote at a polling booth in Jubilee Hills, Hyderabad.#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/Zb0o2jqO3H
— ANI (@ANI) May 13, 2024
कीरावानी ने भी किया प्रोत्साहित
ऑस्कर विजेता एमएम कीरावानी ने भी आज मतदान किया। उन्होंने वोट डालने के बाद कहा, 'आपको मतदान करना होगा, क्योंकि आप लोकतंत्र में हैं'। अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद, कीरावानी ने मीडिया से बात की और नागरिकों से अपने मतदान अधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। उन्हें प्रोत्साहित किया।
Srikanth First Weekend Collection: ‘रूही’ तक भी नहीं पहुंची राजकुमार की नई फिल्म, जानिए पहले वीकेंड का कलेक्शन