थिएटर्स में इस वक्त तीन फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करती दिख रही हैं, जिनमें 'कुली', 'वॉर 2' और 'महावतार नरसिम्हा' शामिल है। मंगलवार का दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के लिए खुशियां लाया, क्योंकि सभी फिल्मों की कमाई में गिरावट की बजाय कुछ न कुछ बढ़त देखने को मिली है। हालांकि 'वॉर 2' और 'कुली' में जबरदस्त टक्कर अभी भी जारी है। आइए जानते हैं किसने और कितने कमाए।
कुली
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत अपने फिल्मी सफर का 50वां साल मना रहे हैं। इसके साथ ही उनकी फिल्म 'कुली' भी रिलीज के बाद से ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 65 करोड़ रुपये के साथ शानदार शुरुआत की थी। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बीते दिन मंगलवार को फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने सोमवार को भी 3.25 करोड़ रुपये ही कमाए थे। 'कुली' ने अभी तक 13 दिनों में 263.85 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन अक्किनेनी, सौबिन शाहिर, उपेंद्र, श्रुति हासन और सत्यराज अहम किरदार में हैं।
वॉर 2
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ के लिए मंगलवार अच्छा साबित हुआ और इसके कलेक्शन में उछाल देखने को मिला। मंगलवार को फिल्म ने 2.76 करोड़ रुपये कमाए, जबकि सोमवार को इसने 2.15 करोड़ रुपये कमाए थे। इस हिसाब से देखा जाए, तो 'वॉर 2' ने 13 दिनों में अभी तक 227.26 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के अलावा कियारा आडवाणी, आशुतोष राणा, अनिल कपूर जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।
4 of 5
महावतार नरसिम्हा
- फोटो : एक्स
महावतार नरसिम्हा
अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी 'महावतार नरसिम्हा' 33 दिनों बाद भी शानदार कमाई कर रही है। मंगलवार के दिन फिल्म ने 1.65 करोड़ रुपये कमाए, वहीं इसने सोमवार को 1.35 करोड़ रुपये कमाए थे। 'महावतार नरसिम्हा' ने 33 दिनों में 234.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म धीरे-धीरे भारत में 250 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच रही है। ये माइथोलॉजिकल फिल्म दर्शकों को दीवाना बना रही है।
5 of 5
फिल्म 'वॉर 2' और कुली
- फोटो : X
'कुली' ने 'वॉर 2' को पछाड़ा
रजनीकांत की 'कुली' और 'वॉर 2' में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि, 'कुली' ने 'वॉर 2' को पीछे कर दिया है। अगर मंगलवार की बात करें, तो 'वॉर 2', 'कुली' से काफी पीछे नजर आ रही है। अब यह देखना दिलचस्प हो गया है कि ये सप्ताह फिल्मों के लिए कैसा साबित होता है।