{"_id":"66bd7fff2c2a45d255055c48","slug":"khel-khel-mein-special-screening-akshay-kumar-taapsee-pannu-ammy-virk-vaani-kapoor-2024-08-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Khel Khel Mein Screening: ‘खेल खेल में’ की स्क्रीनिंग में लगा सितारों का जमघट, अभिनेत्रियों ने बिखेरा जलवा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Khel Khel Mein Screening: ‘खेल खेल में’ की स्क्रीनिंग में लगा सितारों का जमघट, अभिनेत्रियों ने बिखेरा जलवा
Thu, 15 Aug 2024 09:44 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Thu, 15 Aug 2024 09:44 AM IST
विज्ञापन
खेल खेल में की स्क्रीनिंग में पहुंचे सितारे।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बुधवार की रात अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस दौरान बॉलीवुड के तमाम सितारे इसका हिस्सा बनने पहुंचे। बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ‘खेल खेल में’ की पूरी टीम काफी दिनों से इसके प्रमोशन में जुटी हुई थी। अक्षय कुमार की पिछली कई फिल्में फ्लॉप रही हैं, ऐसे में प्रशंसकों को इस फिल्म से काफी उम्मीद है।
तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘खेल खेल में’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान इसके लेखक मुदस्सर अजीज सहित कई सितारों ने विशेष स्क्रीनिंग में शिरकत की। इस दौरान अभिनेत्री तापसी पन्नू भी पहुंची। अभिनेत्री ने नेवी ब्लू कलर की ड्रेस पहन रखी थी। उन्होंने रेड लिपस्टिक के साथ अपने लुक को और भी आकर्षक बनाया।
Kolkata Doctor Case: कोलकाता डॉक्टर दुष्कर्म मामले में फूटा बॉलीवुड सेलेब्स का गुस्सा, सरकार से की यह अपील
Kolkata Doctor Case: कोलकाता डॉक्टर दुष्कर्म मामले में फूटा बॉलीवुड सेलेब्स का गुस्सा, सरकार से की यह अपील
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अक्षय की इस फिल्म की स्क्रीनिंग का हिस्सा बनने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल भी पहुंचे। दोनों एक साथ काफी खुश और खूबसूरत लग रहे थे। इस नए जोड़े ने पैपराजी के लिए पोज भी किया। इस दौरान पलक मुच्छल और पलाश मुच्छल को भी स्पॉट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वाणी कपूर और एमी विर्क
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्पेशल स्क्रीनिंग में अभिनेत्री वाणी कपूर को भी देखा गया। अभिनेत्री ने इस दौरान खुद को सूट-पैंट में फ्लॉन्ट किया। विशेष स्क्रीनिंग में शिरकत करने अभिनेता एमी विर्क भी पहुंचे।
विज्ञापन
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘खेल खेल में’ की स्क्रीनिंग का आनंद उठाने के लिए रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी भी पहुंचे। दोनों ही साथ में काफी स्टाइलिश और खूबसूरत लग रहे थे। इस दौरान रकुल ने डार्क ब्लू कलर की ड्रेस पहन रखी थी, वहीं, जैकी भगनानी ने सिंपल डार्क पिंक कलर की शर्ट और ट्रांसपेरेंट फ्रेम वाले चश्मे के साथ खुद को स्टाइल किया था।