यूं तो खानों को बॉलीवुड हाथों हाथ लेता है लेकिन महज खान होना ही रुपहले परदे पर सफलता की गारंटी नहीं हो सकता। बेअसर रहे ये खान, इनकी फिल्मों ने पानी तक नहीं मांगा।
हर खान हिट नहीं होता!
2 of 11
फरदीन खान
- फोटो : gettyimages
साल 1998 आई फिल्म प्रेम अगन से फरदीन खान ने डेब्यु किया। फिल्म के लिए फरदीन को फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यु के अवॉर्ड भी मिला। लेकिन इसके बाद आई सारी फिल्में कुछ खास नहीं कर पाईं। कुछ एक फिल्में चलीं जिनमें जंगली, लव के लिए कुछ भी करेगा, भूत, नो एंट्री, हे बेबी और ऑल द बेस्ट शामिल हैं। इनमें भी फरदीन की भूमिका अन्य कलाकारों की तुलना में डब्बा गोल ही रही। हैंडसम लुक्स वाला फिरोज खान का बेटा खान तिकड़ी जैसा तिलिस्म नहीं बना सका।
हर खान हिट नहीं होता!
3 of 11
जायद खान
- फोटो : gettyimages
फिल्म मैं हूं न और दस को छोड़ दें तो जायद खान की फिल्में उन्हें जायज सफलता नहीं दिला सकीं।
हर खान हिट नहीं होता!
4 of 11
अयूब खान
- फोटो : gettyimages
दिलीप कुमार के भतीजे अयूब खान ने टीवी धारावाहिक उतरन में तो खूब ख्याती पाई लेकिन फिल्मों में बतौर एक्टर अयूब उतने नहीं जमे। साल 1992 में फिल्मी करियर की शुरुआत कर अयूब ने अब तक 20 फिल्मों में काम किया। ये दूरियां, तो बात पक्की, जियो शान से, सलामी और माशूक जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन अयूब के सितारे कभी उस सफलता को नहीं छू सके जिसके लिए खान तिकड़ी (शाहरुख, सलमान, आमिर) जानी जाती है।
हर खान हिट नहीं होता!
5 of 11
फैजल खान
- फोटो : gettyimages
फिल्म मेला याद होगी आपको। आमिर के साथ साइड रोल में फैजल खान ही थे। असल जिंदगी में भी ये आमिर के भाई है। साल 1969 में आई फिल्म प्यार का मौसम के लिए शशि कपूर के बचपन का रोल किया। साल 1988 में अपने भाई आमिर की फिल्म कयामत से कयामत तक से फैजल ने विलेन का रोल कर एक बालिग अभिनेता के तौर पर फिल्मों में कदम रखा। इसके बाद जो जीता वो सिकंदर, मदहोश जैसी फिल्में आईं। लेकिन फैजल प्रोड्यूसरों के सामने खुद को कभी लीड एक्टर नहीं दिखा पाए।