भारतीय सिनेमा में सांवली, सलोनी और सुंदर सी हीरोइन की तलाश इन दिनों जिस एक अभिनेत्री पर आकर रुक जा रही है, वह हैं अभिनेत्री भाग्यश्री बोरसे। रवि तेजा की फिल्म ‘मिस्टर बच्चन’ में लीड हीरोइन बनकर चर्चा में आईं भाग्यश्री फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में कार्तिक आर्यन की हीरोइन के तौर पर नजर आ चुकीं हैं। भाग्यश्री बोरसे को अपनी अगली फिल्म में लीड रोल देने के लिए एक सीक्वल फिल्म के निर्देशक खासे उत्साहित हैं।
Bhagyashree Borse: मुंबई छोड़ गई कार्तिक की ये हीरोइन, ब्लॉकबस्टर फिल्म निर्देशक के संपर्क के सारे प्रयास विफल
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 28 Apr 2025 07:50 PM IST
सार
Bhagyashree Borse: भाग्यश्री बोरसे से इन दिनों मुंबई में किसी का न फोन के जरिये संपर्क हो पा रहा है और न ही सोशल मीडिया के जरिये। उनके करीबी बताते हैं कि भाग्यश्री ने हाल ही में साउथ सिनेमा के तीन दिग्गज अभिनेताओं के साथ तीन अलग-अलग फिल्में साइन की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन