कमल हासन भारतीय सिनेमा के बेहद मशहूर कलाकार हैं। उन्हें उनकी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाना जाता है। वह एक अभिनेता के अलावा, फिल्म निर्देशक, फिल्म निर्माता, पटकथा लेखक भी हैं। पर्दे पर उन्हें बेहतरीन अदाकारी के लिए काफी पसंद किया जाता है। हाल में ही वह 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आए हैं। फिल्म में उन्होंने सुप्रीम यासकिन का नकारात्मक किरदार निभाया है, जिसकी काफी प्रशंसा हो रही है। इसके अलावा उनकी एक और फिल्म बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर अभिनेता ने कई रोमांचक जानकारियां साझा की हैं।
2 of 4
कमल हासन
- फोटो : इंस्टाग्राम
कमल हासन आज यानी 6 जुलाई को अपनी आगामी फिल्म 'इंडियन 2' के एक प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने फिल्म को लेकर कई अपडेट दिए। उन्होंने इस दौरान फिल्म के पहले भाग 'इंडियन' को लेकर भी चर्चा की, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। अब इस के सीक्वेल को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि 'इंडियन 2' दर्शकों को काफी रोमांचित करेगी और कई रिकॉर्ड्स तोड़ेगी। उन्होंने कहा कि यह फिल्म काफी खास होने वाली है।
साड़ी में कहर ढाती नजर आईं मौनी रॉय
3 of 4
कमल हासन
- फोटो : इंस्टाग्राम
अपनी आगामी फिल्म को लेकर अभिनेता ने कहा कि आमतौर पर लोग सेंसर बोर्ड में ज्यादा बात नहीं करते हैं, लेकिन 'इंडियन 2' उन्हें इतनी पसंद आई कि उन्होंने इसे लेकर काफी लंबे समय तक उनसे बात की। वह समझते हैं कि ये फिल्म दर्शकों के लिए काफी खास होने वाली है। उन्हें फिल्म इतनी पसंद आई कि उन्होंने इसके बारे में इतने लंबे समय तक बात की। मेरा मानना है कि यह दर्शकों के लिए एक खास फिल्म होगी।" इस दौरान उन्होंने सिंगापुर प्रेस मीट में अपने उस बयान पर सफाई भी दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें 'इंडियन 2' से ज्यादा अच्छी इंडियन 3 लगी थी।
Bollywood: करोड़ों का घर करीबियों को तोहफे में दे चुके हैं ये सितारे, प्रशंसक भी हुए इनकी दिलदारी के कायल
4 of 4
कमल हासन
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता ने कहा कि लोगों को समझ में नहीं आया कि वह क्या कहना चाह रहे थे। उन्होंने समझाते हुए कहा," मैंने सिर्फ इतना कहा था कि मुझे इंडियन 3 ज्यादा पसंद है, ये नहीं कहा था कि मुझे इंडियन 2 पसंद नहीं है। मैं इंडियन 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं क्योंकि इसमें कुछ ऐसी बाते हैं, जो वाकई में काफी अच्छी हैं। यह ऐसा है, जब आप खाना खाते हैं और आपको सांभर और रसम पसंद है, लेकिन आप पायसम का ज्यादा इंतजार करते हैं। इसका मतलब ये नहीं है कि आपको सांभर और रसम पसंद नहीं है। यह बिल्कुल वैसा ही है।" बता दें कि 'इंडियन 2' फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Hina Khan: 'राप्चिक रीटा' में नजर नहीं आएंगी हिना खान, इस अभिनेत्री के काम करने की चर्चा