फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hina khan lost movie Rapchik reeta Adah Sharma will play role Rita according to media reports

Hina Khan: 'राप्चिक रीटा' में नजर नहीं आएंगी हिना खान, इस अभिनेत्री के काम करने की चर्चा

Sat, 06 Jul 2024 05:28 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 06 Jul 2024 05:28 PM IST
सार

 टीवी अभिनेत्री हिना खान अपनी आगामी फिल्म ‘राप्चिक रीटा’ में नजर नही आएंगी। उनकी जगह एक अन्य अभिनेत्री को कथित तौर पर उस किरदार के लिए चुना गया है। 

 

विज्ञापन
Hina khan lost movie Rapchik reeta Adah Sharma will play role Rita according to media reports
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम @realhinakhan

विस्तार

टीवी अभिनेत्री हिना खान स्टेज थ्री के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। वह इस समय कैंसर का इलाज करवा रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री की कीमोथेरेपी हुई है। इस बीमारी ने निजी तौर पर तो हिना को प्रभावित किया ही है, बल्कि उनके प्रोफेशनल जिंदगी को भी प्रभावित किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिना खान को अपने ट्रीटमेंट के चलते उनकी एक आगामी परियोजना से हाथ धोना पड़ गया है।
विज्ञापन


अदा शर्मा ने ली हिना की जगह!
मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री हिना खान की आगामी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म ‘राप्चिक रीटा’ में वह एक वकील की भूमिका निभाने वाली थीं। अब ब्रेस्ट कैंसर का पता चलने के बाद कहा जा रहा है कथित तौर पर उनकी जगह अभिनेत्री अदा शर्मा ने ले ली है।
विज्ञापन

Game Changer: राम चरण ने पूरी की 'गेम चेंजर' की शूटिंग, प्रशंसकों ने निर्माताओं से मांगा रिलीज डेट पर अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशंसकों ने की आलोचना
हिना के परियोजना से बाहर होने की खबर आने के बाद उनके प्रशंसकों ने निराशा जताई और ‘डिज्नी प्लस हॉटस्टार’ की आलोचना भी की। एक यूजर ने एक्स पर लिखा, वह (हिना) कैंसर से जूझ रही हैं, उनके ठीक होने का इंतजार नहीं कर सकते? यह क्रूर है।’ एक और यूजर ने  ‘डिज्नी प्लस हॉटस्टार’ को टैग करते हुए लिखा, ‘शर्म आनी चाहिए।’

ब्रेस्ट कैंसर की खबर सुन प्रशंसक हो गए थे हैरान
हिना ने 28 जून को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखते हुए अपने प्रशंसकों के साथ खबर साझा की। उन्होंने लिखा कि जो लोग भी उन्हें प्यार करते हैं, उनकी परवाह करते हैं, वह उन्हें बताना चाहती हैं कि उन्हें स्टेज थ्री का ब्रेस्ट कैंसर हुआ है। यह खबर सुनते ही उनके प्रशंसक हैरान रह गए और उनके लिए दुआ करने लगे। कई अभिनेत्रियों ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी साझा करते हुए हिना का हौसला बढ़ाया और उनके जल्दी ठीक हो जाने की कामना की।
Karan Johar: पिता की पांच फिल्में लगातार हुई थीं फ्लॉप, मां को बेचने पड़े थे गहने, करण जौहर ने साझा किया दर्द
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed