काजोल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मां' को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में उन्होंने बताया है कि वह किस तरह से फिल्में चुनती हैं। काजोल ने बताया है कि उन्हें कई फिल्मों में काम करने के लिए ऑफर मिले हैं और कुछ फिल्मों को उन्हें ठुकराना पड़ा जो बाद में ब्लॉकबस्टर बन गईं। हाल ही में पिंकविला से बातचीत में, उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने आमिर खान और राजकुमार हिरानी की '3 इडियट्स' को ठुकरा दिया था। हालांकि, काजोल को फिल्मों को ठुकराने का कोई पछतावा नहीं है। उनके मुताबिक अगर उन्हें स्क्रिप्ट पसंद नहीं आती है तो वे मना करने से पहले ज्यादा नहीं सोचती हैं।
Kajol: आमिर खान की '3 इडियट्स' को नकारने पर काजोल ने रखी राय, कहा- उनके बिना अच्छा किया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 12 Jun 2025 09:06 AM IST
सार
Kajol Rejected 3 Idiots: काजोल ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्होंने कई फिल्मों को रिजेक्टर किया है, बाद में ये फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन