कमल हासन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'इंडियन 2' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। शंकर शनमुगम के निर्देशन में बन रही फिल्म में प्रशंसक सेनापति के रूप में कमल हासन को बड़े पर्दे पर वापस देखने के लिए उत्सुक हैं। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज नजदीक आ रही है, निर्माता फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए 'इंडियन 2' की जानकारियां साझा कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म के ट्रेलर रिलीज को लेकर जानकारी सामने आई थी। वहीं, अब फिल्म के प्री रिलीज इवेंट की तारीख का भी खुला हो चुका है।
2 of 5
फिल्म 'इंडियन 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan
ब्लॉकबस्टर 'इंडियन' की सफलता के बाद 28 साल बाद कमल हासन फिर स्वतंत्रता सेनानी बन भ्रष्टाचारियों का खात्मा करने लौट रहे हैं। वहीं अब इसके प्री रिलीज इवेंट के बारे में जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इंडियन 2 का तेलुगु प्री-रिलीज इवेंट 7 जुलाई को हैदराबाद में आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट में कमल हासन और पूरी कास्ट और क्रू शामिल होगी। हालांकि, फिल्म के निर्माताओं की ओर से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि की जानी बाकी है।
3 of 5
‘इंडियन 2’
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं बात करें फिल्म के ट्रेलर की तो वह मुंबई में मंगलवार, 25 जून को शाम में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें कमल हासन के किरदार की पहली झलक देखने को मिलेगी। इससे पहले फिल्म से कमल हासन के परिचय वाले कई पोस्टर जारी किए गए थे, जिसमें अभिनेता का खतरनाक अंदाज देखने को मिला था। इसके साथ ही फिल्म के दो गाने भी रिलीज हो चुके हैं। पहले गाने में कमल हासन की सेनापति के रूप में वापसी की घोषणा की गई थी। वहीं, दूसरे गाने में सिद्धार्थ और रकुल प्रीत सिंह रोमांटिक अंदाज दिखा था।
4 of 5
इंडियन 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@ikamalhaasan
कमल हासन ने 1996 की फिल्म इंडियन में दो भूमिकाएं निभाईं, एक पिता की और एक उनके बेटे की। पिता को एक अनुभवी स्वतंत्रता सेनानी के रूप में चित्रित किया गया था, जो देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सजग व्यक्ति के रूप में भी काम करते हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और अच्छी कमाई की। वहीं अब कहा जा रहा है कि 'इंडियन 2' में भाग एक की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा।
निर्देशक शंकर की 'इंडियन 2' साल 1996 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'इंडियन' का सीक्वल है। वहीं बात करें फिल्म के कलाकार के बारे में तो इसमें कमल हासन के साथ काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, प्रिया भवानी शंकर, सिद्धार्थ, समुथिरकानी, बॉबी सिम्हा, ब्रह्मानंदम और अन्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस और रेड जाइंट मूवीज ने मिलकर किया है। अनिरुद्ध रविचंदर ने धुनें बनाई हैं। 'इंडियन 2' 12 जुलाई को तीन भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।